मुख्यपृष्ठअपराधनिगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई...समस्तीपुर में मुखिया को किया गिरफ्तार...सवा लाख रुपए...

निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई…समस्तीपुर में मुखिया को किया गिरफ्तार…सवा लाख रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

अनिल मिश्र / पटना

बिहार प्रदेश के समस्तीपुर जिले में आज बुधवार को निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबहुद्दीन पंचायत के मुखिया सिया राम राय को एक लाख बीस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक शिक्षक से निलंबन वापस लेने के बदले कथित तौर पर पांच लाख रुपये की मांग की गई थी। इस बीच इसकी लिखित शिकायत के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। इस दौरान पंचायत सचिव अजीत कुमार फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।इस संबंध में निगरानी के डीएसपी अमरेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने बताया कि शिक्षक अब्दुल मन्नान की ओर से निगरानी विभाग में शिकायत की गई थी। शिकायत की जांच की गई और मामला सही पाया गया। इसके बाद निगरानी टीम ने योजना बनाकर मुखिया को रिश्वत की राशि लेने के लिए बुलवाया और रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान पंचायत सचिव अजीत कुमार मौके से फरार हो गए। वहीं इस मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। गौरतलब हो कि बिहार प्रदेश मुखिया द्वारा विभिन्न योजनाओं सहित काम के बदले उगाही करने या घूस मांगने की सूचना प्रतिदिन आम लोगों के बीच सुनने को मिलती है।

अन्य समाचार