मुख्यपृष्ठनए समाचारमानिकपुर पुलिस स्टेशन की बड़ी कार्रवाई! ...600 सीसीटीवी फुटेज खंगाले के बाद...

मानिकपुर पुलिस स्टेशन की बड़ी कार्रवाई! …600 सीसीटीवी फुटेज खंगाले के बाद बाइक चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

पुणे से 7 स्प्लेंडर और 1 बुलेट समेत 8 मोटरसाइकिल बरामद

राधेश्याम सिंह

वसई। माणिकपुर पुलिस स्टेशन की क्राइम डिटेक्शन की टीम ने वसई–नालासोपारा–विरार क्षेत्र में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुणे से 8 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।14 नवंबर 2025 को वसई पूर्व में प्लेटफॉर्म नंबर 7 के पास आदित्य होटल के सामने एक खाली जगह पर एक युवक की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत माणिकपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी। माणिकपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने वसई से लेकर मुरबाड, ठाणे और दादर तक 600 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण लगातार निगरानी के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान अविराज सुनील गायकवाड़ (31) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कई चोरियों की बात कबूल किया है। आरोपी की निशानदेही पर ओतुर, जिले पुणे से : 7 स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें,1रॉयल एनफील्ड बुलेट,कुल मूल्य ₹5.30 लाख बरामद की गईं। पुलिस के कार्रवाई से 7 चोरी के मामलों का खुलासा हो गया है।यह सफल कार्रवाई पुलिस उप आयुक्त परिमंडल 02 पौर्णिमा चौगुले/श्रिगी, सहायक पुलिस आयुक्त वसई नवनाथ घोगरे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक हरिलाल जाधव, तथा पुलिस निरीक्षक (गुन्हे) दुर्गा चौधरी के मार्गदर्शन में की गई। डिटेक्शन ब्रांच की टीम में पो.उ.नि. सनिल पाटील, पो.ह.शामेश चंदनशिवे, पो.शि. मंगेश जगताप, गोविंद लवटे,आनंदा गडदे, प्रविण कांदे, तथा परिमंडल 02 कार्यालय के पो.ह. भालचंद्र बागुल और पो.शि. अमोल बर्डे शामिल थे।

अन्य समाचार