मुख्यपृष्ठस्तंभफेसलिफ्ट के बाद मर्द मिशन

फेसलिफ्ट के बाद मर्द मिशन

-सीमा श्रीवास्तव

-वह चटकदार बबल गम पिंक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी, जिस पर जगह-जगह डिस्क सीक्वेंस लगे हुए थे।

-पिछले १८ महीनों से अकेली हूं, और मुझे अपने खूबसूरत चेहरे के अनुरूप एक आदर्श पुरुष चाहिए।

ब्रिटेन की वह पहली महिला थी जिसने फेसलिफ्ट कराया था। यानी अपने चेहरे को ही बदलवा लिया। अब उसका नया मिशन है मर्द मिशन। जी हां, उसे तलाश है एक ऐसे मर्द की जो उसकी अपेक्षाओं पर खरा उतरे। पिछले साल २९ वर्षीय वकील जेड मांडोंगवे ब्रिटेन में फेसलिफ्ट कराने वाली सबसे कम उम्र की महिला बनकर वायरल हो गई थी। उसने अपना बेदाग चेहरा पाने के लिए १०,००० पाउंड खर्च किए मगर वो मानती है कि हर एक पैसा वसूल हो गया। उसने बताया कि एक साल बाद, अब मैं एक नए मिशन पर हूं, लेकिन यह सर्जनों की खोज करने से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। पिछले १८ महीनों से अकेली हूं, और मुझे अपने खूबसूरत चेहरे के अनुरूप एक आदर्श पुरुष चाहिए। मैं एक सफल वकील, बुद्धिमान और आत्मनिर्भर हूं, लेकिन जब बात रिश्ते की आती है, तो मुझे एक ऐसा पुरुष चाहिए जो मेरा ख्याल रख सके। उसे धनी और अपने करियर में सफल होना चाहिए, कम से कम २००,००० पाउंड प्रति वर्ष उसकी कमाई होनी चाहिए, ताकि वह मेरा १,३०० पाउंड प्रति माह का किराया चुका सके, मुझे डिजाइनर हैंडबैग, छुट्टियां खरीद सके और मेरी जीवनशैली में योगदान दे सके। उसने बताया कि हालांकि, जब मैंने अपने दोस्तों को यह बात बताई तो वे हैरान हो गए, उनका कहना था कि मैं यह ठीक नहीं कर रही हूं क्योंकि यह तो एक लेन-देन वाला रिश्ता हो जाएगा, न कि एक सच्चा रिश्ता।
क्या बेबी शॉवर में वो लिंग निर्धारण के थे संकेत?
खूबसूरत अभिनेत्री वोग विलियम्स ने बेबी शॉवर में क्या अपने लिंग निर्धारण के संकेत दिए? यदि ऐसा है तो यह बड़ा ही शातिराना काम है और यदि ये सब संयोगभर है तो ठीक है। मगर विलियम्स चर्चा का केंद्र बनी हुई है। दरअसल, उसने एक चमकदार गुलाबी पोशाक पहनकर सबको चौंका दिया। लोगों को लगता है कि यह इस बात का संकेत है कि उन्हें बेटी होने वाली है। विलियम्स ने अपने पति स्पेंसर मैथ्यूज के साथ पिछली अप्रैल में खुलासा किया था कि वे अपने चौथे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। ४० वर्षीय विलियम्स ने इंस्टाग्राम पर अपने खास दिन की एक झलक साझा की और सुर्खियों में आ गई। वह चटकदार बबल गम पिंक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी, जिस पर जगह-जगह डिस्क सीक्वेंस लगे हुए थे। गर्भवती अभिनेत्री ने अपने दोस्तों के साथ जश्न मनाते हुए अलग-अलग तस्वीरें भी पोस्ट कीं। उसने वैâप्शन में लिखा: ‘बेहतरीन बेबी शॉवर पार्टी हुई। बेबी शॉवर पार्टी करना थोड़ा दिखावटी सा लगा, लेकिन असल में मैं बस अपने दोस्तों को इकट्ठा करना चाहती थी ताकि हम सब मजे कर सकें। हालांकि, प्रशंसकों को लगा कि वोग ने अपनी गुलाबी ड्रेस से यह संकेत दे दिया है कि वह एक लड़की को जन्म देने वाली है और वे अपनी अटकलों को साझा करने के लिए कमेंट सेक्शन में उमड़ पड़े।

अन्य समाचार