-सीमा श्रीवास्तव
अब यह तो होना ही था। दुनिया की इस खूबसूरत पेंटिंग को जब कोई नया नाम दे तो लोग उसका मजाक तो उड़ाएंगे ही। फिर अपने कहे पर लज्जित भी होना पड़ेगा। जी हां, अब देखिये न, मोनालिसा से जुड़ी एक शर्मनाक गलती करने के बाद राजकुमारी आंद्रे को बेहद शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। ४७ वर्षीय केटी प्राइस और ५३ वर्षीय पीटर आंद्रे की सबसे बड़ी बेटी और इन्फ्लुएंसर को प्रतिष्ठित पेंटिंग देखने के लिए पेरिस की यात्रा करने के बाद प्रशंसकों द्वारा लताड़ झेलनी पड़ी। १९ वर्षीय राजकुमारी मोनालिसा को उसकी पूरी भव्यता में देखने के लिए लूव्र संग्रहालय गर्इं, फिर भी उन्होंने अपने टिकटॉक फॉलोअर्स को बताया कि कलाकृति कितनी ‘छोटी’ है, इससे वह निराश थीं। दरअसल, लियोनार्डो दा विंची की कलाकृति को फ्रांस में राजकीय धरोहर के रूप में संरक्षित रखा है, जिसे विशेष रूप से डिजाइन किए गए जलवायु-नियंत्रित आवरण में बुलेटप्रूफ कांच के पीछे रखा गया है। अपने नवीनतम वीडियो में, राजकुमारी ने उस अमूल्य कलाकृति को कैमरे में कैद किया और उसके चारों ओर उमड़ी भीड़ को कैमरे में दिखाया। अपने कैप्शन में किशोरी ने लिखा, ‘मोनो लिसा को असल जिंदगी में देखकर हमारी प्रतिक्रिया,’ और फिर कैमरे को अपने हैरान चेहरे की ओर घुमा दिया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘माफ कीजिए, यह इतना छोटा क्यों है?’ हालांकि, पैनी नजर वाले अनुयायियों ने तुरंत उनकी गलती की ओर इशारा किया क्योंकि उन्होंने कलाकृति को मोनालिसा नहीं, बल्कि मोनो कहा था। एक ने मजाक में कहा, ‘यह मोना है… मोनो उसका भाई है’। दूसरे ने हंसते हुए चेहरे वाला इमोजी जोड़ा और लिखा, ‘मोनो लिसा,’ जिस पर राजकुमारी ने पूछा, ‘ओह, क्या इसे ऐसे नहीं लिखते?’ उसने अपने किए पर माफी मांगी।
बिग ब्रदर की स्टार ने सिस्टर को पीटा
यह भी खूब है। बिग ब्रदर की वो स्टार है, मगर उसने अपनी सिस्टर को पीट दिया और अदालत ने उसे हिंसा के आरोप में दोषी ठहराया। जी हां, बिग ब्रदर की एक स्टार ने दुकान जाने को लेकर हुए झगड़े में अपनी १९ वर्षीय बहन को चोटें और खरोंचें पहुंचा दीं। २६ वर्षीय हनाह हाजी ने अपनी छोटी बहन मोना शेख को बिस्तर पर धकेलने के बाद बार-बार घूंसे मारे। रियलिटी स्टार ने मोना से यह भी कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि तुम अपनी इस हालत से मर जाओगी’ क्योंकि मोना ने बीमार होने के कारण हाजी के लिए दुकान जाने से इनकार कर दिया था। हाजी, जो २०२४ में बिग ब्रदर के २१वें सीजन में दिखाई दी थी। अब उन पर हमले का आरोप साबित हो चुका है। ईलिंग मजिस्ट्रेट कोर्ट में उन्हें १५ दिनों तक पुनर्वास गतिविधि में भाग लेने की शर्त सौंपी गई और उन पर १०० पाउंड का जुर्माना लगाया गया। हाजी को अपनी बहन को १०० पाउंड का मुआवजा और २५० पाउंड का खर्च देने का भी आदेश दिया गया, साथ ही मोना के खिलाफ निषेधाज्ञा भी जारी की गई। अदालत को बताया गया कि पिछले साल १६ जुलाई को मोना घर पर बीमार थी, जब उसने हाजी की दुकान जाने के अनुरोध को ठुकरा दिया था। हमले के बाद मोना की बार्इं आंख के ऊपर एक कट लग गया और उसके चेहरे पर चोट के निशान आ गए।
