एडल्ट कंटेंट की दुनिया में विवादों के सहारे सुर्खियां बटोरने वाली बॉनी ब्लू एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। इस बार वजह कोई साधारण बयान नहीं, बल्कि ऐसी बेबाक स्वीकारोक्ति है, जिसने सोशल मीडिया पर नैतिकता, कमाई और प्रसिद्धि की बहस को फिर भड़का दिया है। बॉनी ने साफ कह दिया कि वह नैतिकता नहीं, पैसा देख रही हैं। यह बयान जितना चौंकाने वाला है, उतना ही आज की डिजिटल लोकप्रियता की बेचैन करनवाली सच्चाई भी है। बॉनी ब्लू आर्मेनिया के पहाड़ी इलाके में एक लाइव ब्लैकजैक प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। वहां उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनका ब्रांड अब एडल्ट कंटेंट और जुए, दोनों को प्रमोट करता है। इसके बाद उन्होंने खुद को ‘बेहतरीन इन्फ्लुएंसर’ बताया और फिर वही बात कह दी, जिसने पूरे विवाद को आग दे दी, वह पैसे के पीछे हैं, नैतिकता के पीछे नहीं। बॉनी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब वह अपने कथित ‘बेबी शावर’ स्टंट को लेकर पहले से ही आलोचनाओं में घिरी हुई हैं। उन्होंने इस स्टंट को जानबूझकर इतना सनसनीखेज बनाया कि लोग असहज हों, सवाल उठाएं और बहस छिड़ जाए। यानी विवाद भी रणनीति है, विरोध भी प्रचार है और आलोचना भी बाजार का हिस्सा बन चुकी है। बॉनी ब्लू का बयान इसी मानसिकता का खुला इश्तिहार बन गया है।
