मुख्यपृष्ठनए समाचारएमपी पुलिस बदनाम हुई... १२वीं के छात्र को फर्जी ड्रग मामले में...

एमपी पुलिस बदनाम हुई… १२वीं के छात्र को फर्जी ड्रग मामले में फंसाया!

सोशल मीडिया पर हो रही थू-थू
मध्य प्रदेश के माल्हारगढ़ में हुई एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे प्रदेश की पुलिस की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। १८ साल के छात्र सोहन को कथित तौर पर २.७ किलो अफीम के साथ पकड़ा गया बताया गया, जिसके आधार पर उसे जेल भेज दिया गया। लेकिन अब हाई कोर्ट में सामने आई सच्चाई ने इस फर्जी मामले की पोल खोल दी है।
पुलिस ने लड़के को फर्जी केस में फंसाया था। इस घटना के सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया पर एमपी पुलिस की थू-थू हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, १८ वर्षीय कक्षा १२ के छात्र सोहन, को २९ अगस्त को माल्हारगढ़ पुलिस ने चलती बस से जबरन उतारा। कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने दावा किया कि सोहन के पास २.७ किलो अफीम मिली है और अगले दिन उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। लेकिन सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल वीडियो और गवाहों की बातें पूरी तरह अलग कहानी बयां कर रही थीं। कोई नशा नहीं, सिर्फ कुछ पुलिसकर्मी बस रोकते हुए छात्र को खींचते और ले जाते दिखे।
परिवार ने किया
हाई कोर्ट का रुख
सोहन के परिवार ने इस गैरकानूनी गिरफ्तारी और झूठे आरोपों के खिलाफ मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच का दरवाजा खटखटाया। परिवार ने दावा किया कि छात्र को जबरन अगवा किया गया और उसे बिना सबूत के फंसाया गया है।

पुलिस पर भरोसा कैसे करे जनता?
क्या हम पुलिस पर भरोसा कर सकते हैं, जो खुद कानून की धज्जियां उड़ाए? क्या ऐसे फर्जी मामलों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा? और क्या गरीबी और मासूमियत के बीच की यह खाई खत्म हो पाएगी? यह पूरा मामला मध्य प्रदेश पुलिस व्यवस्था की एक बड़ी शर्मिंदगी बनकर उभरा है।

 

अन्य समाचार