मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतियोगी आदित्यनाथ से मिले मुकेश कुमार मासूम, मुख्यमंत्री ने किया उनकी पुस्तक...

योगी आदित्यनाथ से मिले मुकेश कुमार मासूम, मुख्यमंत्री ने किया उनकी पुस्तक की पांडुलिपि का अवलोकन

सामना संवाददाता / लखनऊ

लेखक, गीतकार एवं समाजसेवी मुकेश कुमार मासूम ने आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन में प्रदेश के लोकप्रिय, दूरदर्शी एवं यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आत्मीय मुलाकात की। इस विशेष अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सम्मानित सदस्य एवं पूर्व मंत्री डॉ. लाल जी निर्मल तथा प्रख्यात समाजसेवी अमरनाथ प्रजापति भी उपस्थित रहे।
इस गरिमामयी भेंट के दौरान लेखक, गीतकार एवं समाजसेवी मुकेश कुमार मासूम ने अपनी लिखित पुस्तक की पांडुलिपि “योगी आदित्यनाथ : राजनीति और अध्यात्म के आकाश पर चमकता सितारा” मुख्यमंत्री को सादर भेंट की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अत्यंत आत्मीयता एवं स्नेह के साथ पुस्तक की पांडुलिपि का अवलोकन किया तथा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे शीघ्र प्रकाशित कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने बहुमूल्य समय में से पर्याप्त समय प्रदान कर न केवल पुस्तक के विषय में चर्चा की, बल्कि कुशल-क्षेम भी जानी। उनका यह स्नेहपूर्ण व्यवहार सदैव स्मरणीय रहेगा। योगी आदित्यनाथ केवल एक कुशल प्रशासक ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना, राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण ऐसे नेतृत्वकर्ता हैं, जिन्होंने अपने कर्म, संकल्प और समर्पण से करोड़ों लोगों के हृदय में विशिष्ट स्थान बनाया है। उनकी सरलता, विनम्रता, कार्यकुशलता और जनसामान्य के प्रति आत्मीयता उन्हें एक असाधारण जननेता के रूप में स्थापित करती है।
इस प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक मुलाकात के लिए मैं हृदय की गहराइयों से मुख्यमंत्री के निजी सचिव पंत साहब का विशेष आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ, जिनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से यह अवसर संभव हो सका। साथ ही विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व मंत्री आदरणीय डॉ. लाल जी निर्मल जी का भी मैं विशेष रूप से कृतज्ञ हूँ, जिनके स्नेह, सहयोग एवं मार्गदर्शन ने सदैव मेरा उत्साहवर्धन किया है।

अन्य समाचार