मुख्यपृष्ठस्तंभमुस्लिम वर्ल्ड : गाजा से लेकर लेबनान तक बंट गई मिठाई!..इजरायल के...

मुस्लिम वर्ल्ड : गाजा से लेकर लेबनान तक बंट गई मिठाई!..इजरायल के ‘प्यादे’ को किसने निशाना बनाया ?

सूफी खान

गाजा से लेकर लेबनान तक मिठाइयां बंट रही हैं। कहा जा रहा है कि गाजा का गद्दार जो मारा गया है। चर्चा है कि इजरायल का एजेंट मारा गया है। कौन है वो शख्स जिसकी मौत से फिलिस्तीन भर में खुशियां आई हैं, तो उसका नाम यासिर अबू शबाब है। एक वक्त में इसकी गाजा में तूती बोलती थी। हमास के आतंकियों से मुकाबला करने चला था। लेकिन आरोप लगता है कि इसे इजरायल ने तैयार किया था हमास के खिलाफ। वहां इसे लोग नेतन्याहू का आदमी कहते थे। खबर आ रही है कि गाजा में पॉपुलर फोर्सेज नाम के ग्रुप का चीफ अबू शबाब अपने ही लोगों के जरिए पीट-पीटकर मार डाला गया। इजरायल ने खुद इस बात की पुष्टि की है। कहा जा रहा है कि उसके लोगों को उसका इजरायल के साथ खुफिया तरीके से सहयोग करना पसंद नहीं था। इसलिए उसे उसके ही लोगों ने मार-मार के बुरी तरह जख्मी कर दिया। मीडिया रिपोर्ट बता रही है कि घायल हालत में उसे इजरायल के सोराका अस्पताल ले जाया गया, जहां अबू शबाब की मौत हो गई। हालांकि, इजरायल इस बात से इंकार कर रहा है कि उसके किसी भी हॉस्पिटल में इस नाम का शख्स भर्ती था। लेकिन अबू शबाब की मौत इजरायल के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। यासिर अबू शबाब साउथ गाजा के रफा इलाके में एक बेदुईन कबीले का मुखिया था। यह इलाका अभी इजरायल के कब्जे में है। वो हमास के खिलाफ बने कई छोटे गुटों में सबसे ताकतवर नेता था। आरोप लगता है कि इन्हें इजरायल ने हमास के विकल्प के रूप में तैयार किया है और वही इन्हें हथियार वगैरह देता है।
पिछले अभी डेढ़ माह पहले हमास ने बीच सड़क में जिन लोगों को गद्दार कहकर मौत के घाट उतार दिया था। कहा जाता है कि वो लोग अबू शबाब के आदमी थे, जो हमास के खिलाफ मुखबिरी करते थे और इजरायल की मदद करते थे। अबू शबाब की मौत को इजरायल के लिए बहुत बड़ा नुकसान माना जा रहा है, क्योंकि वह हमास के खिलाफ गाजा में सबसे मजबूत आवाज था। हमास ने अबू शबाब को इजरायल का एजेंट बताया था और अपने लड़ाकों को आदेश दिया था कि उसे मार डालो या जिंदा पकड़ लो। कहा तो ये भी जा रहा है कि हमास ने ही अबू शबाब को खत्म करने के एक खुफिया ऑपरेशन को अंजाम दिया है। अब चूंकि इजरायल अपने आदमी को बचा नहीं पाया इसलिए ये बात पैâलाई जा रही है कि अबू शबाब इंटर्नल झगड़े में मारा गया।
कुछ मीडिया रिपोर्ट बताती हैं कि अबू शबाब एक वक्त अपराध की दुनिया का जाना माना नाम था। वो गाजा का माफिया था। गाजा में हमास की पुलिस ने उसे ड्रग्स तस्करी, चोरी और हत्या के आरोप में जेल में डाला था। इजरायल-हमास युद्ध के दौरान इजरायली हवाई हमलों का फायदा उठाकर वो जेल से भागा और इजरायल पहुंचकर उसकी मदद से गाजा में २०२४-२०२५ में ‘पॉपुलर फोर्सेज’ नाम का ग्रुप बनाया, जिसमें १०० से ३०० लड़ाके थे, जबकि कुछ मीडिया रिपोर्ट कहती हैं कि उसके पास एक हजार लड़ाके थे। ये समूह हमास के कंट्रोल वाले इलाकों में छापेमारी करता था और इजरायली इलाकों को छोड़ देता था।

अन्य समाचार