मुख्यपृष्ठग्लैमरमेरा देवरकोंडा डरावना!..रश्मिका ने गलती से खोल दिया विजय का बड़ा राज

मेरा देवरकोंडा डरावना!..रश्मिका ने गलती से खोल दिया विजय का बड़ा राज

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है। फिल्म ‘राणाबाली’ के सेट से रश्मिका ने ऐसा बीटीएस (बिहाइंड द सींस) झलक शेयर कर दी, जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई। रश्मिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विजय की एक रहस्यमयी तस्वीर शेयर की, जिसमें उनका सिर्फ आधा चेहरा नजर आ रहा है। घनी मूंछें, रफ एंड टफ अंदाज और योद्धा वाला लुक देखकर फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बन गया है। मजेदार बात ये है कि रश्मिका ने खुद लिखा कि पता नहीं उन्हें ये तस्वीर शेयर करने की इजाजत है या नहीं! उन्होंने बताया कि टीम कुछ बेहद डरावना और खास शूट कर रही है, जिसे देखकर वह खुद भी उत्साहित हैं। विजय ने भी रश्मिका की पोस्ट रीपोस्ट करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा- ‘डरावना नहीं, दिव्य है।’ अब फैंस फिल्म में इस जोड़ी की केमिस्ट्री देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अन्य समाचार