एशिया कप २०२५ के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को ५ विकेट से हराकर खिताब जीत लिया, लेकिन विवाद तब खड़ा हुआ जब टीम इंडिया को ट्रॉफी नहीं मिली। एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी जो पाकिस्तान से हैं, मैच के बाद ट्रॉफी और मेडल लेकर अपने होटल चले गए। बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत साइकिया ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भारतीय टीम ने राजनीतिक कारणों से नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया क्योंकि वे उस देश से हैं जिससे भारत युद्ध की स्थिति में है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि नकवी ट्रॉफी ही साथ ले जाएं। साइकिया ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया और कहा कि एसीसी चेयरमैन का रवैया अस्वीकार्य है। अब बीसीसीआई इस पूरे घटनाक्रम पर सख्त ऐक्शन लेने के मूड में है और जल्द ही एसीसी से जवाब और कार्रवाई की मांग करेगी।
