मुख्यपृष्ठनए समाचारसंस्कार ग्लोबल स्कूल में मनाया गया नवरात्रि एवं विजयादशमी का पर्व

संस्कार ग्लोबल स्कूल में मनाया गया नवरात्रि एवं विजयादशमी का पर्व

-बच्चों ने किया रामलीला की आकर्षक प्रस्तुति

सामना संवाददाता / प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ के संस्कार ग्लोबल स्कूल, सकरौली मादूपुर में शनिवार को नवरात्रि और विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। भगवान श्रीराम, माता सीता और राम भक्त हनुमान की झांकी ने माहौल भक्तिमय बना दिया। चेयरपर्सन डॉ. अंजना सिंह सेंगर और निदेशक रंजन सिंह ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करते हैं। प्रधानाचार्य मंदाकिनी सिंह ने विद्यार्थियों को भारतीय परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक मूल्यों का महत्व बताया। आयोजन में हनुमान बने बड़का तुलापुर निवासी बड़े मुंशी साई के पौत्र अर्क मदन सिंह ने सबका मन मोह लिया। इस दौरान अर्क के अन्य साथियों ने भी राम आगमन और रावण दहन सें संबंधित पात्रों का सराहनीय मंचन किया। इस पर आजी दमयंती देवी, राजकुमारी, अंजनी, सुनीता व पिंकी, प्रीती, रूबी और आदित्य, भास्कर, आरुष व गौरी सिंह आदि ने अर्क को बधाई दी है।

अन्य समाचार