भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप २०२५ के फाइनल में क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने पहले अटेम्पट में ही क्वालीफाई कर लिया। नीरज ने ८४.८५ मीटर का थ्रो किया और वे क्वालीफाई कर गए। बता दें कि नीरज चोपड़ा का जैवलिन थ्रो का फाइनल इवेंट आज को तोक्यो में होगा, जिसमें उनका सामना पाकिस्तान के अरशद नदीम, जर्मनी के जूलियन वेबर जैसे बड़े एथलीटों से सामना होने वाला है। नीरज चोपड़ा के पास पाकिस्तान के अरशद नदीम से पेरिस ओलंपिक का बदला लेने का अच्छा मौका होगा। अरशद ने पेरिस ओलंपिक २०२४ में ९२.९७ मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था। वहीं नीरज को ८९.४५ मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा था। हालांकि, अब उनके पास वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अरशद से बदला लेने का अच्छा मौका है। जेवलिन थ्रो के मेंस इवेंट फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए एथलीट्स को ८४.५० मीटर का थ्रो फेंकना था। नीरज चोपड़ा ने पहले ही थ्रो में इसको हासिल कर लिया। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता २७ वर्ष के नीरज क्वालीफिकेशन दौर में ग्रुप ए में थे। चोपड़ा सबसे पहले थ्रो फेंकने के लिये उतरे थे और फाइनल में जगह बनाने के साथ ही रवाना भी हो गए । स्वत: क्वालीफिकेशन का ८४.५० मीटर का आंकड़ा छूने वाले या सर्वश्रेष्ठ १२ खिलाड़ी गुरुवार को होने वाले फाइनल में जगह बनाएंगे।
