मुख्यपृष्ठखेलन्यू लव स्टोरी?

न्यू लव स्टोरी?

हार्दिक पांड्या की निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रहती है, खासकर उनके अफेयर्स को लेकर। हाल ही में उनका नाम मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के डेटिंग की अफवाहें सोशल मीडिया के एक वीडियो से शुरू हुईं, जिसमें एक सेल्फी के बैकग्राउंड में हार्दिक जैसा शख्स दिखा। इसके अलावा दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं और हार्दिक की जर्सी नंबर ३३ का जिक्र होने से इन अफवाहों को और बल मिला। माहिका शर्मा एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने इकॉनॉमिक्स और फाइनेंस में पढ़ाई की है। वह कई बड़े ब्रांड्स के एंडोर्समेंट में दिख चुकी हैं। पांड्या ने नताशा स्टेनकोविक से २०२० में शादी की थी, लेकिन इस साल की शुरुआत में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। अब देखना यह है कि हार्दिक और माहिका की डेटिंग की अफवाहें कितनी सच हैं और दोनों अपने रिश्ते को लेकर क्या कहते हैं।

अन्य समाचार