मुख्यपृष्ठग्लैमरनुसरत का खुलासा

नुसरत का खुलासा

नुसरत भरुचा आज फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं, खासकर उस समय में जब महिला-केंद्रित  फ्रेंचाइजी कम देखने को मिलती हैं। ‘छोरी’ और ‘छोरी २’ की सफलता के बाद अब वह ‘छोरी ३’ के लिए तैयार हैं। नुसरत के मुताबिक, यह सफर चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ बेहद संतोष देने वाला भी रहा है। उन्होंने कहा कि एक लड़की के लिए अपनी खुद की फ्रेंचाइजी बनाना आसान नहीं होता, लेकिन टीम के मजबूत समर्थन ने यह संभव किया। नुसरत बताती हैं कि पहले वह खुद को सिर्फ रोम-कॉम फिल्मों तक सीमित मानती थीं, लेकिन ‘छोरी’ ने उन्हें एक नए क्रिएटिव स्पेस में पहुंचाया, जहां हॉरर के साथ संवेदनशील मुद्दे भी जुड़े होते हैं। अब ‘छोरी ३’ के साथ वह इस कहानी को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं।

अन्य समाचार