श्रद्धा कपूर ने अपने वेकेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर क्या कीं, फैंस की नजरें सीधे एक खास तस्वीर पर जाकर अटक गर्इं। वजह श्रद्धा नहीं, बल्कि राहुल मोदी की अचानक दिखी झलक थी। दरअसल, शेयर की गई एक तस्वीर में राहुल लाइब्रेरी में आराम से किताब पढ़ते नजर आए और बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते की चर्चा फिर तेज हो गई। श्रद्धा ने तस्वीरों के साथ लिखा, ‘छोटी सी छुट्टी तो बनती है न???’ लेकिन इस छुट्टी में राहुल की मौजूदगी ने कहानी में रोमांस का तड़का लगा दिया। खास बात यह कि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। पैंâस के लिए तो मानो बिना मांगे ही ‘लव स्टोरी’ का नया एपिसोड मिल गया। श्रद्धा ने भले ही प्यार को नाम न दिया हो, लेकिन वैâमरे ने शायद गलती से राज खोल दिया!
