अमिताभ श्रीवास्तव
आप जानते हैं कि पिछले ओलंपिक में ट्रांसजेंडर इमान खलीफ के खिलाफ मुकाबले से हटने वाली मुक्केबाज एंजेला वैâरिनी के साथ कितना दुर्व्यव्हार हुआ था। मुक्केबाजी करियर में लगभग वो खत्म हो चुकी थी। लोग कहने लगे थे कि उसका खिलाड़ी मर चुका है, मगर जीवट वाली थी एंजेला, जिसने अपने ऊपर हो रहे मानसिक हमलों से उबर कर रिंग में न केवल वापसी की, बल्कि विजेता भी बनी। जी हां, खुद एंजेला ने खुलासा किया कि उसे जो दुर्व्यवहार सहना पड़ा, उससे उसका करियर नष्ट हो गया था। एंजेला वैâरिनी ने पेरिस २०२४ में खलीफ के साथ अपना मुकाबला मात्र ४६ सेकंड के बाद छोड़ दिया था। २६ वर्षीय इटालियन महिला को सिर पर दो वार झेलने पड़े, लेकिन बाद में उसने नाटकीय ढंग से लड़ाई हार मान ली, क्योंकि उसे अपनी जान का डर था। रिंग के अंदर फूट-फूटकर रोने के बाद व्याकुल वैâरिनी ने स्वीकार किया कि उसे अपनी जान की रक्षा करनी थी। पूर्व विश्व और यूरोपीय रजत पदक विजेता ने सोशल मीडिया पर उन्हें भेजे गए घृणित संदेशों के स्क्रीनशॉट साझा किए-जिनमें उन्हें `कायर’, `इटली टीम के लिए शर्म’ कहा गया और उन्हें दोबारा ओलंपिक में न जाने की सलाह दी गई। वैâरिनी ने कहा, `क्या आपने कभी सोचा है कि इन शब्दों का सामना करना मेरे लिए कितना कठिन था? मगर उन्होंने सारे तानो के बावजूद रिंग में वापसी की और तीन मुकाबले जीतकर आठवीं बार इतालवी चैंपियन का खिताब जीता।’ इसके बाद नेपल्स के इस स्टार ने मई में पोलैंड में विश्व मुक्केबाजी कप में स्वर्ण पदक जीता। अब उन्होंने नफरत करने वालों और ट्रोल करने वालों से आग्रह किया है कि वे अपने शब्दों और कार्यों पर विचार करें, विशेष रूप से ऑनलाइन जिससे किसी व्यक्ति को चोट पहुंची हो और वह नष्ट हो गया हो।
अलविदा रिकी, तुम्हारा टैटू याद दिलाता रहेगा!
पिछले दिनों दुनिया के दिग्गज मुक्केबाज रिकी के निधन के बाद उनकी पूर्व प्रेमिका ने याद करते हुए बताया कि उसका टैटू हमेशा याद दिलाएगा। जी हां, रिकी की प्रेमिका रही अन्ना कहती हैं कि जब उसने उनके निधन के बारे में सुना तो जैसे उनका दिल रुक गया और वे इस बात से बहुत दुखी हुई कि मार्च में उनके साथ अंतिम मुलाकात के वादे को ठुकरा दिया था। अन्ना ने बताया कि रिकी और मैं कभी भी सही समय पर नहीं मिल पाते थे, लेकिन हमारे बीच आकर्षण शुरू से ही निर्विवाद था। हमारी पहली मुलाकात पिछले साल की शुरुआत में टेनेरिफ के एक बार में हुई थी। मैंने अपना नंबर उसकी छाती पर लिख दिया, क्योंकि उसने टॉप नहीं पहना था। मैंने उन्हें अपना टायसन फ्यूरी टैटू दिखाया और उन्होंने मजाक में कहा कि मुझे इसे उनके चित्र से ढक देना चाहिए। अन्ना ने याद करते हुए कहा कि मजेदार बात यह है कि पिछले साल मैंने सचमुच अपने पैर पर उसका एक टैटू बनवाया था। मुझे नहीं लगता कि जब मैंने उसे यह दिखाया तो उसे समझ नहीं आया कि क्या कहना है, लेकिन वह इससे बहुत प्रभावित हुआ। मुझे लगा कि हम असली हैं, यह सचमुच कुछ खास था। जब हम अकेले होते थे तो यह अविश्वसनीय होता था, लेकिन उसके आसपास हमेशा ऐसे लोग होते थे जो उससे बात करना चाहते थे और उसकी तस्वीर लेना चाहते थे। मुझे पता था कि उसे भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और वो मुझे अपने करीब आने से डर रहा था। काश वो मुझसे और खुल जाता।
