मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : क्यों लगाई स्टार खिलाड़ी को हथकड़ी?

आउट ऑफ पवेलियन : क्यों लगाई स्टार खिलाड़ी को हथकड़ी?

अमिताभ श्रीवास्तव

इंग्लैंड फुटबॉल के स्टार खिलाड़ी इवान टोनी को एक बार में अपनी प्रेमिका के सामने हथकड़ी लगाकर बाहर निकाला गया। ऐसा क्यों किया गया? चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, एक झगड़े के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। अब इस झगड़े में गलती किसकी थी यह भी पता नहीं चल पाया है, जबकि कहा जा रहा है कि ४० मिलियन पाउंड के इस स्टार ने एक व्यक्ति को मारा, जबकि उसका कहना है कि उस व्यक्ति ने एक सेल्फी के लिए उसे पकड़ लिया था। टोनी अपनी प्रेमिका के साथ कुछ लेने आया था, मगर वह लड़कों के एक समूह की मेज के पास चला गया। जहां उसे देख एक ने कहा, ‘ओह, यह इवान टोनी है’ और उसके साथ एक फोटो लेने के लिए वह टोनी पर चढ़ गया। टोनी ने कहा भी कि ‘मुझसे दूर हो जाओ। मगर वह नहीं माना तो मुक्त होने के लिए टोनी ने जोर आजमाइश की। इसी जोर आजमाइश में उसकी नाक पर चोट आई और खून बहने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ‘वह एक सुपरस्टार है, उसे सऊदी अरब में प्रति सप्ताह आधा मिलियन मिलता है। उसने सोचा होगा कि वे लोग उसकी चेन या घड़ी लेने के लिए उस पर हमला करने की कोशिश कर रहे थे। इस झगड़े में पुलिस का मजमा वहां आ पहुंचा और टोनी को इसलिए गिरफ्तार किया गया, क्योंकि बताया जा रहा है कि उसने घातक हमला किया था।
फिर लड़ेगा टायसन
यह भी एक जूनून होता है। अब देखिए न, बूढ़ा हो गया है मुक्केबाजी का पूर्व बादशाह, मगर रिंग में लड़ने की हसरत नहीं छोड़ी। अपनी विवादित जिंदगी और उससे निकलकर पुन: सामान्य जिंदगी में लौटने के बाद वो जब रिंग में उतरा तो पराजित हुआ। मगर अभी भी उसने हार नहीं मानी है। ये है बॉक्सिंग का बेताज बादशाह माइक टायसन, जिसने फ्लॉयड मेवेदर जूनियर के साथ लड़ने की घोषणा की है। तारीख अभी तय नहीं हुई है, मगर मुकाबला अप्रâीका में होगा, यह बताया है। ५९ वर्षीय टायसन ने दावा किया है कि वह अप्रâीका में लड़ेगा और पिछली जो हाथापाई हुई थी उसका वह बदला लेगा। माइक टायसन ने कहा, मेरी अगली लड़ाई होने जा रही है। लड़ाई फ्लॉयड मेवेदर से होगी और यह अगले वर्ष मार्च में अप्रâीका में होगी। टायसन के अपडेट के बाद बॉक्सिंग प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर इस लड़ाई पर अपने विचारों का घमासान मचा दिया है। टायसन ने पिछले नवंबर में सोशल मीडिया सनसनी जेक पॉल के खिलाफ लड़ाई की थी, जिसमें वो हार गया था। अब जब फिर से लड़ने की उसने बात की है तो पूर्व विश्व चैंपियन मेवेदर ने भी कमर कस ली है। पिछले अगस्त में न्यूयॉर्क में उसने जॉन गोटी द्वितीय के पोते जॉन गोटी थर्ड के साथ एक प्रदर्शनी मैच में जीत कर दिखा दिया था कि उसमें बहुत दम है।

अन्य समाचार