-अमिताभ श्रीवास्तव
एक फुटबॉल मैनेजर की बेटी है और दूसरा एक ब्रिटिश घुड़सवार, जिन पर आरोप है कि एक कार दुर्घटना में वह शामिल थे। बता दें कि इस दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई थी। पेरिस सेंट-जर्मेन के मैनेजर लुइस एनरिक की २६ वर्षीय बेटी सिरा मार्टिनेज और एक अज्ञात ब्रिटिश ओलंपिक घुड़सवार (४१ वर्षीय) की कार से टकराने के बाद एक २० वर्षीय मोटरसाइकिल सवार की दुखद मौत हो गई थी। यह दुर्घटना पिछले दिनों स्पेन के वालेंसिया से एक घंटे दक्षिण में स्थित ओलिविया के पास एन-३३२ पर हुई। पैरामेडिक्स घटनास्थल पर तुरंत पहुंचे लेकिन पीड़ित की जान बचाने में असमर्थ रहे, जबकि मार्टिनेज और घुड़सवार को कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने इस दुखद दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। इस टक्कर के कारण युवक अपने वाहन से गिर गया, हालांकि मोटरसाइकिल की गति सहित कई पहलू अभी भी अज्ञात हैं। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, अज्ञात ब्रिटिश नागरिक कार चला रहा था और घटनास्थल पर किए गए ड्रग और अल्कोहल परीक्षण में वह पॉजिटिव पाया गया। टोडो एलिकांटे के अनुसार, गार्डिया सिविल को अवैध ड्राइविंग पैंतरेबाजी का संदेह है और घुड़सवार को लापरवाही से मौत का कारण बनने के आरोप में जांच के दायरे में रखा गया है।
सांप की खाल से बनी ड्रेस में बुचार्ड
अब यूजीनी बुचार्ड को कौन नहीं जानता। वह एक टेनिस खिलाड़ी भी रह चुकी है और अब एक खेल पत्रकार भी है, जिसका विवाद पैदा करना शगल है। हाल ही में उसने सांप की खाल से बनी एक छोटी सी ड्रेस में तस्वीरें खिंचवाकर सोशल मीडिया के अपने प्रशंसकों को दीवाना बना दिया। पिछले दिनों ३२ वर्षीय इस लड़की ने यूएस ओपन में कार्लोस अल्काराज की शर्ट पर तब कमेंट किया जब उसमें से उनका निप्पल दिख रहा था। इसके अलावा बुशार्ड ने न्यू यॉर्क में इन्फ्लुएंसर राहेल स्टुहलमान के साथ पार्टी भी की थी और सुर्खियां बटोरी थी। अब उसने खुद का एक बोल्ड आउटफिट दिखाया है। कनाडा की रहने वाली यह सुंदरी एक बेहद डीप नेक वाली सांप की खाल की ड्रेस पहने हुए नजर आई। तस्वीरों में से एक में बुशार्ड अपने लग्जरी होटल सुइट में आराम से सोफे पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। बीबीसी की इस खेल पत्रकार ने इंस्टाग्राम पर कुछ आकर्षक तस्वीरें साझा कीं, जहां उनके २२ लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, साथ ही वैâप्शन में लिखा, ‘वेगास ने कमाल कर दिया।’ बुशार्ड को गर्मियों के दौरान बीबीसी के विंबलडन कवरेज के हिस्से के रूप में शामिल किया गया था। और पूर्व विश्व नंबर ५ खिलाड़ी ने ऐतिहासिक टूर्नामेंट के दौरान स्टूडियो के पर्दे के पीछे की कुछ तस्वीरें प्रशंसकों के साथ साझा कीं। इसके बाद बुशार्ड ने अपनी कमेंट्री ड्यूटी खत्म होने के बाद छुट्टी पर जाते समय बिकिनी में धूप सेंकते हुए अपनी एक तस्वीर अपलोड की। टेनिस करियर से संन्यास लेने के बाद से वह पिकलबॉल भी खेल रही हैं।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)
