मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : नाइट क्लब कांड में धराएंगे बेन

आउट ऑफ पवेलियन : नाइट क्लब कांड में धराएंगे बेन

अमिताभ श्रीवास्तव

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स पर कप्तानी से हाथ धोने का समय आ गया है। वो एक नाइट क्लब कांड में धराएंगे। जी हां, इंग्लैंड नाइटक्लब कांड के चलते बेन स्टोक्स को टेस्ट कप्तानी खोने का खतरा मंडरा रहा है। ३५ वर्षीय स्टोक्स और २८ वर्षीय तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ एक नाइट क्लब में हुई घटना के संबंध में क्रिकेट नियामक को शिकायत दर्ज कराई गई है। ये दोनों खिलाड़ी पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड पर इंग्लैंड की ११५ रनों की जीत का जश्न मना रहे थे। पूरी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है, हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि सारसेंस रग्बी क्लब के खिलाड़ी भी उसी स्थान पर मौजूद थे। एक अखबार ने दावा किया कि एटकिंसन की ओर एक मुक्का मारा गया जो गलती से ईसीबी के एक सुरक्षा गार्ड को लग गया और उन्हें टांके लगवाने पड़े। ईसीबी के सूत्रों का कहना है कि चेल्सी क्लब में हुई झड़प में स्टोक्स और एटकिंसन ‘हमलावर’ नहीं थे। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि उन्हें कोई चोट नहीं आई और पुलिस भी इसमें शामिल नहीं थी। सारासेंस ने स्वीकार किया कि वे ‘एक अकादमी खिलाड़ी से जुड़ी घटना से अवगत थे’। क्रिकेट नियामक क्रिकेट में सभी अनुशासन की देखरेख करता है और उसे असीमित दंड देने का अधिकार है। लिहाजा, जांच बैठा दी गई है। और खिलाड़ी यदि शराब में धुत होकर कोई कांड करते हैं तो यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
सनसनी से बात नहीं बनी
और सनसनी से बात नहीं बन पाई। दुनिया की नजरें लगी थी, उम्मीदों का पहाड़ कंधों पर था मगर वो भरभरा कर गिर पड़ा। जी हां, अपने डेब्यू को यादगार नहीं बना सके टीम इंडिया की सनसनी वैभव सूर्यवंशी। आईपीएल २०२६ में धूम मचाने वाले १५ साल के वैभव सूर्यवंशी इंडिया ए के लिए अपने डेब्यू में फ्लॉप रहे। श्रीलंका ए खिलाफ पारी की शुरुआत करते हुए वैभव १२ गेंद में सिर्फ १४ रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, वैभव को जब स्ट्राइक मिला था तो उन्होंने चौके से अपना खाता खोला। मगर भारत के वंडर बॉय ने अपना विकेट बहुत जल्द गवां दिया। श्रीलंका ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी के साथ प्रभसिमरन सिंह ओपनिंग के लिए आए थे। प्रभसिमरन ने पहले ओवर में स्ट्राइक अपने पास रखा, लेकिन वह ६ गेंद में अपना खाता नहीं खोल पाए। इसके बाद दूसरे ओवर में स्ट्राइक वैभव के आई और उन्होंने एक दनदनाते हुए चौके से अपना खाता खोला, लेकिन चौथे ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने सहन अरच्चिगे को वैâच थमा दिया। इस तरह इंडिया ए ने १६ रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया। वैभव के आउट होने के बाद प्रभसिमरन भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए और वह भी सिर्फ २ रन बनाकर चलते बने। इस तरह श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बहरहाल, वैभव का डेब्यू यादगार नहीं बन सका। इसका मलाल तो रहेगा ही साथ ही यह कहना कि क्या वो वाकई कामयाब रहेंगे? अभी जल्दबाजी होगा।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)

अन्य समाचार