मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : एम्मा का नया प्रेमी

आउट ऑफ पवेलियन : एम्मा का नया प्रेमी

अमिताभ श्रीवास्तव

टेनिस की दिग्गज खिलाड़ी एम्मा राडुकानु इन दिनों फिर से चर्चा में है। अबकी बार वो अपने एक नए प्रेमी को लेकर सुर्खिया बटोर रही है। दरअसल, एम्मा पिछले रविवार ही एक प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का फाइनल हार गई थी, उसके बाद उसे एक नए लड़के के साथ पार्क में इश्क करते देखा गया। जी हां, अपनी हार के तुरंत बाद २३ वर्षीय इस खिलाड़ी को ३२ वर्षीय पीआर विशेषज्ञ जॉन प्रâेंड के साथ काफी घुलते-मिलते हुए देखा गया। दक्षिण पश्चिम लंदन के बैटरसी पार्क में इस जोड़े को एक बेंच पर बैठकर एक-दूसरे का हाथ पकड़े और एक-दूसरे की आंखों में आंखें डालते देखा गया, दोनों आलिंगनबद्ध भी नजर आए। अभी हाल ही में वेस्ट केंसिंग्टन के क्वीन्स में एम्मा को क्रोएशिया की २९ वर्षीय डोना वेकिक ने हरा दिया, लेकिन यह उनकी फॉर्म में वापसी का संकेत था। अपने नए बॉयफ्रेंड के बारे में एम्मा ने पहले कहा था: ‘मेरे माता-पिता इसके सख्त खिलाफ थे क्योंकि इससे मेरी ट्रेनिंग में बाधा आती थी।’ हालांकि, एम्मा ने २०२३ से २०२४ तक २६ वर्षीय कार्लो एगोस्टिनेली को भी डेट किया था और अल्कराज के साथ भी उसके संबंधों पर बात उठी थी।
सट्टेबाज की आश्चर्यजनक जीत
फुटबाल विश्वकप सट्टेबाजी से अछूता रह जाए ऐसा कैसे हो सकता है। और यह भी कि क्या टीमें या खिलाड़ी फिक्सिग में न हो। कभी-कभी संदेह होता है, क्योंकि जब स्पेन ने अपना मैच पहली बार खेल रही एक बहुत छोटे से देश केप वर्डे जिसका नाम भी दुनिया नहीं जानती से ड्रा खेला तो हैरानी छा गई। और तो और दुनिया उस एक साहसी सट्टेबाज को हैरानी से देख रही है, जिसने विश्व कप में स्पेन के केप वर्डे को न हराने पर दांव खेला था और ३.२ मिलियन पाउंड जीत गया। जी हां, मौजूदा यूरोपीय चैंपियन स्पेन इस मैच में प्रबल दावेदार के तौर पर उतरा था मगर केप वर्डे ने ०-० से ड्रॉ पर रोककर अपने विश्व कप पदार्पण को यादगार बना दिया। पॉलीमार्केट स्पोर्ट्स के एक उपयोगकर्ता ने केप वर्डे के अपने दिग्गज प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ हार से बचने पर ४,२७,९५२ डॉलर (३२० हजार पाउंड) का दांव लगाया, जिसकी संभावना नौ प्रतिशत थी – लगभग १०-१। मैच के बाद पॉलीमार्केट ने पुष्टि की कि सट्टेबाज ने अविश्वसनीय रूप से ४,७०२,७६९.२३ डॉलर (३.५ मिलियन पाउंड) की रकम निकाल ली थी। सट्टेबाज की इस आश्चर्यजनक जीत से दुनियाभर में हैरानी छा गई है। केप वर्डे पहली बार विश्वकप में उतरा है। दुनिया के नक्शे पर एक छोटा-सा देश जब स्पेन जैसी दिग्गज टीम को पूरे मैच में गोल नहीं करने देता है तो यह आश्चर्यजनक था। जो हो पर उसने अपने पदार्पण को यादगार बना दिया है।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)

अन्य समाचार