मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : वो असली है या आर्टिफिशियल?

आउट ऑफ पवेलियन : वो असली है या आर्टिफिशियल?

अमिताभ श्रीवास्तव

सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, जबकि वो जिस देश से आती है वो विश्व कप फुटबॉल से बाहर हो गया है, मगर सवाल अभी तक सुर्खियां बना हुआ है। दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री वैâथरीन लैंगफोर्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। उस फुटेज के कारण जिसमें वह फीफा वर्ल्ड कप में अपनी टीम का समर्थन करती नजर आ रही हैं। जबकि पैंâस इस बात पर बहस कर रहे हैं कि ये तस्वीरें एआई हैं या नहीं। लैंगफोर्ड हिट नेटफ्लिक्स शो १३ रीजंस व्हाई में अपने किरदार के लिए जानी जाती हैं। ऑस्ट्रेलिया और मिस्र के मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया का समर्थन करते हुए उसका एक फुटेज बड़े स्क्रीन पर दिखाया गया। हालांकि, कुछ पैंâस ने तुरंत ही मशहूर अभिनेत्री को पहचान लिया मगर कुछ का दावा है कि उस पल का फुटेज जो बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था असली नहीं है, बल्कि एआई-निर्मित है। लोग मान ही नहीं रहे हैं कि ये असली फोटो है। मगर वह फुटेज असली था, जिसे पूरे विश्व ने देखा। लैंग्फोर्ड ऑस्ट्रेलिया की सबसे लोकप्रिय स्टार्स है, उसके इंस्टाग्राम पर ३९ मिलियन फॉलोअर्स हैं।
फीमेल एर्लिंग हॉलैंड
एर्लिंग हॉलैंड नार्वे का ६.५ इंच लंबा और बलिष्ठ कदकाठी का वह खिलाड़ी है जो इस वक्त इंटरनेट पर छाया हुआ है। यह बेहतरीन खिलाड़ी किसी दांव की तरह मैदान पर रिएक्ट करता है। अपनी टीम को इसी खिलाड़ी ने अंतिम ८ में पहुंचाया है। और यह नार्वेजियन फुटबॉलर २०२६ फीफा वर्ल्ड कप का सबसे प्रसिद्ध चेहरा बन चुका है। यहां तक कि लोग जो फुटबॉल में नहीं हैं, वे भी किसी न किसी तरह सोशल मीडिया पर हॉलैंड एल्गोरिद्म का हिस्सा बन ही गए हैं। इन सबके बीच, एक और चेहरा भी लोगों की फीड्स पर छा गया है, बिल्कुल हॉलैंड जैसा दिखने वाला। जी हां, मगर यह आदमी नहीं एक युवती है। २२ साल की स्वीडिश मॉडल और कंटेंट क्रिएटर जूलिया ग्रोप। नार्वेजियन स्ट्राइकर की तरह दिखने वाली। जो फिलहाल वायरल हो रही है। वह विभिन्न वीडियो में अपनी बॉडी लैंग्वेज की नकल भी कर रही है। उसके एक वीडियो, जिसमें वह हालैंड के अजीब ‘साइबॉर्ग वॉक’ को दोहराती है, जिसे ३.३ मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। यह क्लिप, जिसमें शर्टलेस हॉलैंड रोबोटिक मूवमेंट्स के साथ चलता है, उसका सिर थोड़ा आगे और हाथ झूलते हुए, ‘हॉलैंड वॉक’ के नाम से जाना जाता है। जूलिया द्वारा वीडियो साझा करने के बाद इंटरनेट पूरी तरह पागल हो गया। लोग कह रहे हैं कि फीमेल हॉलैंड आ गया है। आप भी देखें और आनंद उठाएं।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)

अन्य समाचार