कन्नौज जिला कारागार से २ आरोपी फरार, ५ जेल कर्मचारी सस्पेंड
कन्नौज में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नए साल के जश्न में जेल प्रशासन इतना डूब गया कि वैâदी कहां हैं इसकी भी चिंता नहीं रही। जेल में नए साल के जश्न के दौरान दो वैâदियों को भागने का अवसर मिल गया। दोनों जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। जानकारी होने पर अफरातफरी मची तो डीएम से लेकर एसपी तक जांच करने पहुंचे।
दरअसल, कन्नौज के जिला कारागार में नए साल का जश्न मनाय जाना था। इसके लिए रात में डीजे से लेकर सुरक्षकर्मियों का नृत्य-गान कार्यक्रम था। रात में जब कार्यक्रम शुरू हुआ तो जिला कारागार में नववर्ष के जश्न में जेल अधीक्षक समेत बंदी रक्षक डूब गए। अफसर से लेकर सुरक्षा कर्मी नृत्य-गान करते रहे। इधर कंबलों की रस्सी बनाकर दो बंदी जेल से भाग निकले। सुबह करीब १० बजे जेल प्रशासन को बंदियों के भागने की जानकारी मिली, तो सभी के होश उड़ गए। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार तहसील में चल रहे समाधान दिवस को छोड़कर जेल पहुंच गए।
रात को भागे, सुबह दस बजे मिली जानकारी
सुबह १० बजे गिनती होने पर जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद को सिपाहियों ने बंदियों के भागने की जानकारी दी। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि बंदी डिंपी उर्फ शिवा पॉक्सो एक्ट में बंद था और अंकित आर्म्स एक्ट में बंद था। दोनों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
