अमिताभ श्रीवास्तव
रू ट यदि शतक नहीं लगाता तो वो नग्न होकर स्टेडियम के चक्कर लगाता और ऐसे समय जब उसकी ग्लैमरस क्रिकेट कमेंटेटर बेटी भी वहां मौजूद होती। जी हां, जो रूट ने उसे बचा लिया। और दुनिया की इस सबसे ग्लैमरस क्रिकेट कमेंटेटर ने जो रूट को इसके लिए धन्यवाद दिया। इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने द गाबा में पहली पारी को बचाने के लिए अपना पहला शतक बनाया। ऑस्ट्रेलिया में रूट का यह पहला शतक था। रूट ने २०२ गेंदों पर नाबाद १३५ रन बनाकर आखिरकार ३०वें प्रयास में ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला शतक हासिल किया। वह जब ५० रनों के ऊपर था तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन को यकीन था कि वह शतक बना डालेगा। इस पूर्व बल्लेबाज को इतना यकीन था कि उसने कह दिया कि उसकी बात यदि गलत निकलती है तो वो एमसीजी के चारों ओर नग्न होकर दौड़ेगा। मगर रूट के शतक ने जितना मैथ्यू को राहत दी, उससे अधिक उसकी बेटी ग्रेस को राहत मिली। ग्रेस ने एक सोशल मीडिया वीडियो के साथ रूट के शतक पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘भगवान का शुक्र है।’ उन्होंने वीडियो के वैâप्शन में लिखा, ‘रूट धन्यवाद, आपने हमारी सभी की आंखें बचा ली हैं।’ हेडन को भी थोड़ी राहत मिली अपनी पत्नी और बेटी के लिए। उन्होंने इंग्लैंड के स्टार को बधाई का संदेश साझा करते हुए स्वीकार किया कि वह ‘नर्वस’ थे। हेडन ने अपने वादे पर विचार करते हुए कहा, ‘कोई भी इसे देखना नहीं चाहता था। दो लोग हैं जो किसी और की तुलना में अधिक राहत प्राप्त करेंगे, वह मेरी पत्नी और मेरी बेटी है।’
पुतिन की लव चाइल्ड पर भड़का पत्रकार
इधर जब भारत में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यात्रा पर हैं तो उधर पुतिन की गुप्त बेटी और लव चाइल्ड मानी जानेवाली एलिजावेता क्रिवोनोगिख सुर्खियों में आ गई हैं। पेरिस में सरेराह एक यूक्रेनी पत्रकार ने एलिजावेता क्रिवोनोगिख को गुस्से से रोका और उन्हें डांटने लगा। पत्रकार ने पुतिन की बेटी से कहा कि तुम्हारे पिता ने मेरे भाई को मारा है। ‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एलिजावेता क्रिवोनोगिख को लुइजा रोजोवा के नाम से भी जाना जाता है। उनके साथ जो कुछ भी प्रâांस में हुआ वह चौंकाने वाला था। यूक्रेनी पत्रकार ने उन्हें काफी बुरा-भला कहा है। खबरों के मुताबिक, क्लिप में एलिजावेता क्रिवोनोगिख जिस पर लंबे समय से रूसी राष्ट्रपति की लव चाइल्ड होने का शक है, वैâमरे के पीछे वाले आदमी को शांत लहजे में महिला को डांटते हुए सुना जा सकता है। पत्रकार के दावों पर कमेंट करने से मना करते हुए, महिला ने बस इतना कहा कि उसके पास वीडियो बनाने की परमिशन नहीं है। पुतिन की कथित सीक्रेट बेटी क्रिवोनोगिख २२ साल की है, जिसे लुइजा रोजोवा और अब एलिजावेता रुडनोवा के नाम से भी जाना जाता है, जो प्रâांस की राजधानी में रहती है। कहा जाता है कि वह पुतिन और उनकी पूर्व क्लीनर, स्वेतलाना क्रिवोनोगिख के बीच अफेयर से पैदा हुई लव चाइल्ड है। ये दावे सबसे पहले क्रेमलिन-क्रिटिकल इन्वेस्टिगेटिव प्रोजेक्ट ‘प्रोएक्ट’ ने २०२० में किए थे। क्रिवोनोगिख की मां की नाम स्वेतलाना क्रिवोनोगिख है, जो एक ग्लैमरस पहले क्लीनर थी और अब करोड़पति बन गई है। स्वेतलाना की उम्र करीब ४० साल है। उनकी रोसिया बैंक में हिस्सेदारी है और १०० मिलियन डॉलर से ज्यादा की प्रॉपर्टी की वो मालिक बन गई है। वह सेंट पीटर्सबर्ग में एक घटिया नाइटक्लब, लेनिनग्राद सेंटर की भी मालिक है, जो अपने इरॉटिक शो के लिए जाना जाता है।
