मुख्यपृष्ठस्तंभआउट ऑफ पवेलियन : जिंदगी बदलेगी शिखर की शाइन

आउट ऑफ पवेलियन : जिंदगी बदलेगी शिखर की शाइन

अमिताभ श्रीवास्तव

यूं कभी क्रिकेट मैदान पर शिखर की शाइन यानी चमक देखने को मिली है, मगर अब उनकी जिंदगी में भी शाइन देखने को मिलेगी। ये शाइन उनकी शादी तक पहुंच चुकी है। जी हां, शिखर धवन फिर से शादी करने वाले हैं अपनी नई गलप्रâेंड आयरलैंड की मॉडल सोफी शाइन से। दोनों ही लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। चर्चा है कि फरवरी में दोनों कपल शादी करने वाले हैं। इसके लिए शानदार सेलिब्रेशन फरवरी के तीसरे हफ्ते में दिल्ली-एनसीआर में होंगे। जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड दोनों के बड़े नाम शामिल होंगे। शादी की तैयारियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं। अफवाहें सबसे पहले तब शुरू हुर्इं जब धवन को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी २०२५ के दौरान स्टैंड में शाइन के साथ देखा गया था और कई लोग उनके साथ मौजूद मिस्ट्री वुमन के बारे में सोच रहे थे। समय के साथ सोशल मीडिया पर छोटे-मोटे क्लू और पब्लिक अपीयरेंस ने दोनों के रिश्ते को कन्फर्म किया। शिखर और सोफी की मुलाकात कुछ साल पहले दुबई में हुई थी। दोनों पहले दोस्त बने और ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद आईपीएल २०२४ के दौरान भी सोफी को कई मौकों पर देखा गया। बता दें कि इससे पहले शिखर की शादी ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली आयशा से हुई थी। जिनका एक बेटा है जोरावर धवन। इधर सोफी एक आयरिश प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं। फिलहाल वह अबू धाबी, यूएई में स्थित नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर काम करती हैं। ज्यादा लाइमलाइट में न रहने के बावजूद, सोफी ने अपने ग्लैमरस लुक और स्टाइलिश फोटोज से लोगों का ध्यान खींचा है।
तानाशाह का फावड़ा
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की वो तस्वीरें चौंका रही हैं जहां वो खुद फावड़ा लेकर जमीन खोद रहे हैं और साथ में उनकी पत्नी री सोल-जू और बेटी जू-ए भी। ये तस्वीरें ५ जनवरी २०२६ की हैं, जब किम जोंग उन प्योंगयांग में ‘ओवरसीज मिलिट्री ऑपरेशंस कॉम्बैट फीट्स मेमोरियल म्यूजियम’ के निर्माण स्थल पर पहुंचे। यह संग्रहालय उन उत्तर कोरियाई सैनिकों की याद में बनाया जा रहा है, जो रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस का साथ देते हुए शहीद हो गए। किम ने खुद पहला पेड़ लगाया और काफी देर तक सैनिकों के साथ मिलकर ट्री-प्लांटिंग की। उन्होंने कहा, ‘ये म्यूजियम हमारे शहीद सैनिकों की जिंदगी को हमेशा जिंदा रखेगा। हर पेड़ और हर घास यहां उनके बलिदान से जुड़ी होगी।’ किम की बेटी जू-ए ने भी पापा के साथ फावड़ा चलाया, जो काफी इमोशनल सीन था। किम की पत्नी और बेटी की मौजूदगी को सिर्फ पारिवारिक पल मानना गलत होगा। तस्वीरों में बेटी जु-ए अपने पिता के साथ जमीन खोदती नजर आर्इं। विशेषज्ञों का मानना है कि किम इसके जरिए यह संदेश देना चाहते हैं कि शहीद सैनिकों का सम्मान सिर्फ आज नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों तक कायम रहेगा। यह पहली बार है जब उत्तर कोरिया विदेशी जमीन पर मारे गए अपने सैनिकों के लिए कोई आधिकारिक स्मारक और संग्रहालय बना रहा है। अगस्त २०२४ में रूस के समर्थन में भेजे गए सैनिकों को सम्मानित करते हुए किम ने इस स्मारक की घोषणा की थी। इसके बाद अक्टूबर में निर्माण कार्य शुरू हुआ।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)

अन्य समाचार