मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : छिपती क्यों है अन्ना?

आउट ऑफ पवेलियन : छिपती क्यों है अन्ना?

अमिताभ श्रीवास्तव

क भी टेनिस की सबसे सेक्सी प्लेयर के रूप में फेमस रही तो मॉडलिंग की दुनिया की सबसे महंगी टेनिस स्टार रही अन्ना कोर्निकोवा की शादी क्या हुई वो सार्वजनिक जीवन से मानो बाहर ही हो गर्इं। उनकी कोई खबर नहीं लगी सिवाय इक्का-दुक्की खबर के कि वो मां बन गई हैं या वो अस्वस्थ हैं। पिछले दिनों जब उन्हें एक अस्पताल से बाहर निकलते देखा, अपने बच्चों को लेकर स्कूल से निकलते देखा तो एकबार फिर अन्ना सुर्खियों में आ गर्र्इं। अब उनके चौथे बच्चे के आगमन की खबर भी है, अन्ना प्रेग्नेंट हैं। सवाल उठता है अन्ना छिपती क्यों हैं? दरअसल अन्ना ने बहुत कम उम्र में कामयाबी हासिल कर दुनिया में जो नाम कमाया वो अपने निजी जीवन को इससे अलग रखना चाहती थीं। इसलिए लाइम लाइट से अचानक दूर हो गर्इं। अब जब अन्ना कोर्निकोवा ने मियामी की सड़कों पर अपना बेबी बंप दिखाया तो चर्चा में आई हैं। पूर्व टेनिस स्टार को स्कूल से लौटने के बाद अपने बेटे निकोलस के साथ देखा गया। कोर्निकोवा ने काले रंग की लेगिंग के साथ लो-कट ग्रे जम्पर पहनकर वैâजुअल लुक अपनाया हुआ था। इससे उनके बढ़ते हुए गर्भ को छुपाया जा सका, जबकि उनकी गर्भावस्था की जानकारी सबसे पहले अगस्त में मिली थी। वह और उनके पति, गायक एनरिक इग्लेसियस, चौथे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। इस दंपति के पहले से ही तीन बच्चे हैं।
मनोरंजन, मजबूरी और मौत
मनोरंजन के नाम पर जो लोग जान हथेली पर रखकर करतब दिखाते हैं उनके पीछे एक बड़ी मजबूरी भी होती है जिसे कोई नहीं देख पाता। कभी एक फिल्म आई थी मेरा नाम जोकर। मजबूरी को छिपाकर, अपने आंसुओ को दबाकर लोगों को हंसाते रहना, उनका मनोरंजन करना बहुत बड़ा त्याग कहलाता है। मगर यह एक इंसान के लिए जिंदगी और मौत का काम होता है। अब देखिए न एक सर्कस शो में परिवारों की भीड़ के सामने एक कलाबाज की गिरकर मौत हो गई। इससे बड़ा दुखद क्षण और क्या होगा? २७ वर्षीय मरीना बी पूर्वी जर्मनी के बाउत्जेन में एक बड़े टॉप में एक साहसिक ट्रैपीज स्टंट कर रही थी, तभी वह फर्श पर गिर पड़ी। हाल ही में स्पेनिश कलाबाज एकल प्रदर्शन के दौरान ट्रैपीज झूले से पांच मीटर नीचे गिर गई। पुलिस और आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंचीं, लेकिन उनकी चोटों के कारण मौके पर ही मौत हो गई। लगभग १०० लोग पॉल बुश सर्कस शो देख रहे थे, जिनमें बच्चों वाले परिवार भी शामिल थे। कलाकार के गिरते ही दर्शकों में चीख-पुकार मच गई, माता-पिता ने अपने बच्चों की आंखें ढक लीं और कई अतिथि तंबू से भाग गए। सदमे में आये दर्शकों को तंबू के अंदर विशेष सहायता उपलब्ध कराई गई। इस त्रासदी के बाद सर्कस के अपने सभी शो रद्द कर दिए गए। इस दुर्घटना ने बड़ा प्रश्न छोड़ दिया है कि पेट पालने की अपनी मजबूरी कितना बड़ा रिस्क लेती है कि उसे जान हथेली पर रख कर काम करना पड़ता है। क्या मनोरंजन के लिए यह जरूरी है?
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)

अन्य समाचार