मुख्यपृष्ठखेल‘दिवाली पर पाकिस्तान ने गालियां दीं...'यशवीर गौड़ ने खोला राज

‘दिवाली पर पाकिस्तान ने गालियां दीं…’यशवीर गौड़ ने खोला राज

दिवाली पर मिली हार का पटाखा भारतीय अंडर-१९ टीम ने फाइनल में फोड़ दिया! पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में तीन विकेट से हारने वाली टीम इंडिया ने खिताबी भिड़ंत में एक विकेट से बाजी मारकर पुराना हिसाब बराबर कर दिया। १४ नवंबर को खेले गए फाइनल में पाकिस्तान ने ३३८ रनों का पहाड़ खड़ा किया था। जवाब में भारतीय टीम के आठ विकेट २५२ रनों पर गिर चुके थे। लगा कि बाजी फिर पाकिस्तान के हाथ जाएगी, लेकिन मनल चौहान और मोहित उल्वा ने नौवें विकेट के लिए ५७ रन जोड़कर खेल पलट दिया। आखिरी गेंद पर तीन रन चाहिए थे और मोहित ने चौका जड़कर पाकिस्तान के अरमानों पर पानी फेर दिया। यशवीर गौड़ ने खुलासा किया कि ग्रुप मैच में दोनों टीमों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हुई थी। भारतीय खिलाड़ी फाइनल का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार ट्रॉफी भी मिली और जवाब भी!

अन्य समाचार