मुख्यपृष्ठअपराधपालघर पुलिस ने हत्या करने वाले पांच आरोपी पकड़ा

पालघर पुलिस ने हत्या करने वाले पांच आरोपी पकड़ा

राधेश्याम सिंह

पालघर। पालघर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के हत्या के मामले का खुलासा किया है। वैतरणा बांध क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। स्थानीय गुन्हे शाखा, पालघर की टीम ने अज्ञात शव की बारीकी से जांच करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला सुलझा लिया।12 जुलाई 2025 को कसारा पुलिस, जिला नाशिक से जानकारी मिली थी कि मोखाडा पुलिस थाना क्षेत्र में वैतरणा बांध के पुल के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध स्थिति में पड़ा है। मौके पर पहुंची खोडाला दुर्ग क्षेत्र की पुलिस की टीम ने देखा कि मृतक के दोनों पैर जंगली बेल से बंधे हुए हैं।

शुरुआती तौर पर इस मामले को आकस्मिक मृत्यु के रूप में दर्ज किया गया।जांच आगे बढ़ने पर मृतक की पहचान शरद कोंडाजी बोडके (31), निवासी मोहाळे, इगतपुरी, जिला नाशिक के रूप में हुई। संदिग्ध परिस्थितियों और परिजनों के बयान के आधार पर 13 अगस्त 2025 को मृतक की पत्नी की शिकायत पर मोखाडा पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया।मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख के निर्देश पर कई टीमें गठित की गईं। तकनीकी जांच और मृतक के गांव में की गई गहन पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया।जांच में पता चला कि मृतक और मुख्य आरोपी के बीच जमीन विवाद को लेकर तनाव था। मृतक द्वारा पूर्व में आरोपी के माता-पिता व रिश्तेदारों के साथ की गई मारपीट ने इस रंजिश को और गहरा कर दिया था।इसी दुश्मनी के चलते आरोपियों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई। मृतक को शराब पिलाने के बहाने कार में बैठाकर त्र्यंबकेश्वर के सुनसान इलाके में ले जाया गया, जहाँ उसे शराब पिलाकर बेरहमी से पीटा गया और गला दबाकर मार डाला। बाद में शव के पैरों को जंगली बेल से बांधकर उसे वैतरणा बांध के पास पानी में फेंक दिया गया।पाँचों आरोपी अब पुलिस हिरासत में हैं और मामले की आगे की जांच मोखाडा पुलिस स्टेशन के अधिकारी सपोनि प्रेमनाथ ढोले द्वारा की जा रही है।

अन्य समाचार