• कवि गोष्ठी, विद्यार्थियों को मिली कलम व फल वितरण
प्रतापगढ़। प्रयास राजकीय अक्षम विद्यालय बढ़नी, मोहनगंज में वरिष्ठ पत्रकार सोमवंशी अखिल नारायण सिंह ‘अकेला’ का जन्मदिवस रचनात्मक कार्यों के जरिये मनाया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों के जुझारूपन को वक्ताओं ने सराहा। कहा कि वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। खेल कूद का मैदान हो, शिक्षा हो या कला अथवा रोजगार। वे हर क्षेत्र में अव्वल हैं।
पत्रकार संजय द्विवेदी, गीतकार गजेंद्र सिंह “विकट” और अखिल नारायण सिंह “अकेला” ने बच्चों को कॉपी, पेंसिल किट और फल देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। प्रधानाचार्य बृजेश चौधरी, नारायण यादव,अध्यापिका अमिता कुशवाहा,अनिरुद्ध नारायण तिवारी,हर्ष सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
वहीं देवकली में स्थित डॉ. निर्मला पब्लिक स्कूल में कवि पत्रकार अकेला के जन्मदिन पर कवि गोष्ठी हुई। जिसका संयोजन शायर नियाज़ प्रतापगढ़ी ने किया जबकि संचालन शहर के समाज सेवी व प्रबंधक अनिल प्रताप त्रिपाठी “प्रवात”ने। अध्यक्षता वरिष्ठ गीतकार पं.संगम लाल भँवर ने किया। इस अवसर पर श्याम शंकर द्विवेदी, गजेन्द्र सिंह विकट ,ई.चंद्रकांत त्रिपाठी “शाश्वत”,कल्पना तिवारी, उनकी बिटिया कनक तिवारी की सहभागिता रही।
प्रेस क्लब अध्यक्ष पवन कुमार सिंह की मौजूदगी में पत्रकारों ने विचार गोष्ठी की।अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने वरिष्ठ संपादक के पत्रकारिता के प्रति किये गये कार्यों को याद करते हुए कहा कि बीते ३० सालों से अखिल नारायण सिंह पत्रकारिता जगत को समृद्ध कर रहे हैं।
गोष्ठी में जिले के वरिष्ठ पत्रकारों ने स्मृति चिह्न देकर अखिल नारायण सिंह को सम्मानित किया।इस मौके पर प्रतापगढ़ प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष प्रताप विक्रम सिंह, धर्मेंद्र दुबे, रवि शुक्ला, अजय कुमार मौर्य,अजितेश त्रिपाठी शहीद भगत सिंह की प्रबंधिका डॉ पूनम पांडे राजमणि पांडे आदि पत्रकार मौजूद रहे।
