मुख्यपृष्ठनए समाचारव्यापारियों को पुलिस कप्तान विनीत ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा

व्यापारियों को पुलिस कप्तान विनीत ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा

-पुलिस लाइन में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के साथ की बैठक

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

आईपीएस चारु निगम के तबादले के बाद उनकी जगह तैनात सुल्तानपुर के पुलिस कप्तान विनीत जायसवाल काफी मुखर हैं। विभिन्न संगठनों के लोगों से वे अलग-अलग बैठक करके संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को वे रवींद्र त्रिपाठी के नेतृत्व वाले व्यापारी संगठन भारतीय उद्योग व्यापार संगठन के साथ पुलिस लाइन के सभाकक्ष में बैठक करते नजर आए। जिसमें जिले के विभिन्न सत्तर कस्बों व बाजारों के व्यापारी नेताओं के शामिल होने का दावा संबंधित व्यापारी संगठन की ओर से किया गया।
पहले तो नए कप्तान जायसवाल का स्वागत अभिनंदन हुआ, इसके बाद परिचयात्मक बैठक व संगोष्ठी हुई। जिसमें भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने वादा किया कि व्यापारी समाज पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर भयमुक्त वातावरण बनाने में सहयोग देता रहेगा। वहीं पुलिस कप्तान जायसवाल ने व्यापारियों से कहा कि शासन-प्रशासन की मंशा महिलाओं व व्यवसायियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की है। उनका कार्यकाल व्यापारियों की सुरक्षा, बेहतर संवाद व प्रभावी पुलिसिंग हेतु समर्पित रहेगा। शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रहकर दूरस्थ व ग्रामीण बाजारों का भी नियमित भ्रमण कर स्थानीय थानों से संवाद स्थापित कराया जाएगा। बाजार भ्रमण व पैदल गश्त को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से प्रतिष्ठान के भीतर-बाहर, सार्वजनिक मार्गों व महत्वपूर्ण स्थानों को कवर करने वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की, क्योंकि इनसे अपराध नियंत्रण व अनावरण में महत्वपूर्ण सुराग मिलते हैं। उन्होंने जोशीली अगवानी के लिये सभी व्यापारियों का आभार जताया।
बैठक में रवींद्र त्रिपाठी (प्रदेश महामंत्री), अनूप श्रीवास्तव (प्रदेश संगठन मंत्री), सचिन चोपड़ा, रमेश अग्रहरि (जिला अध्यक्ष), जयप्रकाश मिश्र (जिला मीडिया प्रभारी) सहित राकेश अग्रहरि, नरेंद्र अग्रहरि, राजेंद्र कसौधन, मोदनवाल, अरविंद गुप्ता, मुकेश अग्रहरि, घनश्याम जायसवाल, विजय गिरी, अमित पांडे शीतल जायसवाल, अजय सुप्रभाकर जायसवाल शिवम जायसवाल, अर्जुन जायसवाल, दीपक अग्रहरि, शिवम अग्रहरी संदीप अग्रहरि विजय अग्रहरी, हीरालाल मोदनवाल उदय प्रताप शुक्ला, घनश्याम अग्रहरि, अजय यादव अशोक कसौधन अशोक जायसवाल अनेक पदाधिकारी व व्यापारी उपस्थित रहे।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि एसपी जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस व व्यापारी समाज के बीच समन्वय-विश्वास की नई व्यवस्था विकसित होगी और सुल्तानपुर का कारोबारी वातावरण और सुरक्षित-मजबूत बनेगा।

अन्य समाचार