मुख्यपृष्ठस्तंभसियासी सरगोशियां : पुण्य-कमाओ योजना में बिजी...

सियासी सरगोशियां : पुण्य-कमाओ योजना में बिजी…

ईश्वरी राज
बोल जमूरे…
हां, उस्ताद!
यूपी का क्या हाल है?
उत्तर प्रदेश २०२७ की चूलें कस रहे।
१८ जुलाई से वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, मार्च-अप्रैल २०२६ में पंचायत चुनाव। बीजेपी बोली ‘जनगणना से टकराव बचाने को विधानसभा भी जल्दी’। ६१ ‘कठिन सीटों’ पर खुद नजर, फरमान ‘बूथ जीतो, दिल्ली अपने-आप झुकेगी’। वैâबिनेट में ६० प्रतिशत ओबीसी-दलित भर दिए, सपा को ताना ‘ये है असली पीडीए’। उधर १४ जून से मंडल-मंडल ‘विजन कॉन्क्लेव’ कार्यकर्ताओं को हिदायत ‘धर्म-जाति पर मुंह सील, महंगाई-बेरोजगारी पर ढोल’। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी डोल रही, पर खड़गे जी कर्नाटक टूर पर। अजय राय बोले ‘१० जुलाई को राहुल आएं तो संगठन की नब्ज टटोलें’।
उत्तराखंड के पहाड़ में क्या हो रहा है?
डेडलाइन के उस्ताद
धामी ने १५ जून तक हर घोषणा का शासनादेश मांग लिया। अफसर बोले ‘सर, फाइलें भी पहाड़ चढ़ती हैं’। बीजेपी चीफ बोले ‘२०२७ में धामी ही चेहरा’ मतलब ‘चेहरा-बदल’ का ड्रामा खत्म। हर ब्लॉक में बालिका हॉस्टल का एलान, विपक्ष पूछे ‘ईंट कब गिरेगी?’ फ्लीट आधी, फोटो डबल।
पलटू चाचा की नगरी के हाल सुना
बिहार सम्राट अब रिमोट-मोड में
नीतीश राज्यसभा में बोले ‘सरकार सम्राट चलाएं, आशीर्वाद मेरा’। जेडयू ने कुमार को मंत्री बना दिया, ‘वंशवाद नहीं, मार्गदर्शन है’। कांग्रेस में ८ साल, ४ अध्यक्ष, कमेटी जीरो। ११ जुलाई को राहुल आएंगे, कार्यकर्ता बोले ‘पहले प्रवक्ता तो दो’। १८ जून को परिषद की १० सीट पर वोटिंग एनडीए को २ सीट एक्स्ट्रा।
देश का दिल वैâसे धड़क रहा है!
मध्य प्रदेश मोहनभाई
का तीन-इक्का
राज्यसभा की तीसरी सीट पर महेश केवट। सीएम बोले ‘राम-कृपा’। विपक्ष बोले ‘ईवीएम-लीला’। २ बच्चों वाला कानून रद्द, बीजेपी बोली ‘हिंदू-हित’, कांग्रेस बोली ‘एए-स्क्रिप्ट’ भोजशाला में पूजा, सदन में हंगामा।
अब चले राजस्थान…
राजस्थान दिल्ली-दर्शन अनलिमिटेड
६ महीने, ६ दौरा। वैâबिनेट में ६ पद खाली, वसुंधरा-रानी ‘स्थायी आमंत्रित’ मतलब ‘चाय पीजिए, पैâसले हम करेंगे’। बंगाल जीत पर झालमुड़ी, किसान बोले ‘एमएसपी दो, स्नैक्स बाद में’। गेहूं खरीद १९ जून तक, भुगतान का अता-पता नहीं।
बोल जमूरे, समझ आया?
हां उस्ताद, पांचों जगह डबल इंजन है, पर ड्राइवर दिल्ली में। २०२७ पास है, सब पुण्य-कमाओ योजना में बिजी। कार्यकर्ता पूछे ‘टिकट?’, आलाकमान बोले ‘पहले बूथ!’

अन्य समाचार