मुख्यपृष्ठखेलट्रॉफी संग पोज देना पड़ा भारी!..आयशा की एंट्री पर तालियां नहीं, ताने...

ट्रॉफी संग पोज देना पड़ा भारी!..आयशा की एंट्री पर तालियां नहीं, ताने बरसे

विंबलडन में इस बार सिर्फ टेनिस नहीं, बॉलीवुड का तड़का भी देखने को मिला। अभिनेत्री आयशा खान जैसे ही सेंटर कोर्ट पहुंचीं, टूर्नामेंट के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने उनकी तस्वीरें शेयर कर दीं। रेड ड्रेस में आयशा कभी ट्रॉफी के साथ पोज देती दिखीं, तो कभी टेनिस बॉल पर ऑटोग्राफ करती और आइसक्रीम का मजा लेती नजर आर्इं। लेकिन सोशल मीडिया की जनता ने इस एंट्री पर तालियां कम और ताने ज्यादा बरसा दिए। किसी ने पूछा, ‘विंबलडन का पेज हैक हो गया क्या?’ तो किसी ने तंज कस दिया, ‘पहले टेनिस के नियम तो पूछ लो।’ कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि आखिर आयशा की ऐसी कौन-सी उपलब्धि है, जिसके चलते उन्हें आधिकारिक पेज पर जगह मिली। फिलहाल, आयशा की तस्वीरों से ज्यादा उनके ऊपर आए कमेंट्स वायरल हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर यह मामला जमकर चर्चा बटोर रहा है।

अन्य समाचार