मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिशहीद-ए-आज़म की जयंती पर निकली प्रभात फेरी, गूंजे देशभक्ति के जयकारे

शहीद-ए-आज़म की जयंती पर निकली प्रभात फेरी, गूंजे देशभक्ति के जयकारे

सामना संवाददाता/सुल्तानपुर

प्रख्यात क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की ११८वीं जयंती जिले में धूमधाम से मनाई गई। आजाद समाजसेवा समिति ने नगर में प्रभात फेरी निकाली। समस्त शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। जिला पंचायत परिसर स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह पार्क में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी करतार केशव यादव ने आजाद समाज सेवा समिति के कार्यों की प्रशंसा की। कहा, संस्था देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की याद में हमेशा रचनात्मक कार्य करती रहती है, इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। संस्थाध्यक्ष अशोक सिंह ने गोष्ठी ने कहा कि आज देश जाति-धर्म-संप्रदाय में बंटता जा रहा है,जो बहुत ही सोचनीय है। हिंदुस्थान अनेक भाषाओं जाति धर्म संप्रदाय का मिला जुला लोकतांत्रिक देश है जो इसकी ख़ूबसूरती हैं और इसे बनाए रखना हम सभी का परम कर्तव्य है।

गोष्ठी को विजय यादव, बब्लू सिंह प्रधान, गिरीश तिवारी , डा.आशीष द्विवेदी, मकसूद अंसारी, के अलावा जीपी सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मयंक पांडे, डीबी सिंह, राजेंद्र पटवा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सत्यम शुक्ला, बब्बन गाजी, मोहम्मद अहमद, प्रदीप सिंह, रोहित सिंह, सत्यम सिंह, आलोक अग्रवाल, ओमप्रकाश गौड़, शैलेंद्र रावत, अरविंद यादव, धर्मेंद्र जायसवाल, जितेंद्र तिवारी, घनश्याम जायसी, वैभव श्रीवास्तव, परमात्मा अवस्थी, सुरेश सोनी, लोकेश प्रताप सिंह, विनोद पांडेय, आशीष मिश्रा महाकाल, प्रवक्ता सर्वेश कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी रवि दुबे जयप्रकाश सिंह, संतोष गुप्ता, मोइद अहमद, अजय कश्यप आदि उपस्थित रहे।

अन्य समाचार