मुख्यपृष्ठग्लैमर‘उसे कोने में धकेल दिया!’..ड्रेसिंग रूम में अलग-थलग पड़े हार्दिक

‘उसे कोने में धकेल दिया!’..ड्रेसिंग रूम में अलग-थलग पड़े हार्दिक

आईपीएल २०२७ से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा उलटफेर होने की अटकलें तेज हैं। कप्तान हार्दिक पंड्या को लेकर ट्रेड की चर्चा के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व दिग्गज अंबाती रायडू ने ऐसा बयान दिया है, जिसने क्रिकेट गलियारों में हलचल मचा दी है। रायडू के मुताबिक, मुंबई के ड्रेसिंग रूम में हार्दिक खुद को अकेला और अलग-थलग महसूस कर रहे थे। रोहित शर्मा से कप्तानी छीनने के बाद हार्दिक को फैंस की हूटिंग और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। रायडू का मानना है कि इस दबाव ने उनके खेल और व्यवहार को भी प्रभावित किया। उन्होंने साफ सलाह दी कि हार्दिक को कप्तानी का बोझ उतारकर सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए। अब सवाल है कि मुंबई में हार्दिक की कप्तानी बचेगी या ट्रेड की चर्चा हकीकत बनेगी?

अन्य समाचार