विक्रम सिंह / सुल्तानपुर
यूपी के सुल्तानपुर जिले में बल्दीराय तहसील मुख्यालय पर सभा करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर अपने चिरपरिचित अंदाज में बिंदास नजर आए। उन्होंने विपक्षी नेताओं को जो मन में आया वो कह डाला।
सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमलावर होते हुए कहा कि वे ‘साढ़े आठ साल से सत्ता से बाहर हैं।महल का माल खत्म हो रहा है।जब सत्ता में थे तो प्रदेश सरकार का खजाना लूटते थे। कभी लाखों करोड़ों की बात करते थे। वहीं ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली की महाराजा सुहेल देव पर की गई टिप्पणी पर बोले कि, शौकत अली तो जाहिल गंवार है। उसे इतिहास पढ़ना चाहिए। उसका बयान समाज मे नफरत पैदा करने वाला है। बहुजन महापुरुषों के अपमान का बयान है।जिस महापुरुष (राजा सुहेलदेव) की मूर्ति और पार्क बनवाने के लिए पीएम ने शिलान्यास किया।मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया हो। उसपर उंगली उठाने का मकसद जानते हैं क्या है ? उसके खिलाफ मुकदमा पहले लखनऊ में दर्ज हुआ है,अब पूरे प्रदेश के ७५ जिलों में आज दर्ज हो रहा है। इसौली से सुभासपा से दावा पेश करने के सवाल पर पत्रकारों से कहा कि आप खुद समझदार हैं।
