मुख्यपृष्ठग्लैमररणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने की धांसू शुरुआत: पहले दिन ₹28.60 करोड़...

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने की धांसू शुरुआत: पहले दिन ₹28.60 करोड़ की कमाई, दर्शक बोले – “अनमैच्ड और इलेक्ट्रिफाइंग परफॉर्मेंस”

हिमांशु राज़

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर तूफानी शुरुआत की है। रिलीज़ के पहले दिन ही फिल्म ने ₹28.60 करोड़ की शानदार कमाई दर्ज की, जिससे यह साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई है। शुरुआती शो से ही फिल्म को मिले ज़बरदस्त रेस्पॉन्स के बाद थिएटरों में आधी रात के एक्स्ट्रा शोज़ जोड़े गए, जो बढ़ती मांग का सबूत हैं।निर्देशक आदित्य धर और रणवीर सिंह की ये जोड़ी दर्शकों और समीक्षकों, दोनों को खूब पसंद आ रही है। रणवीर का ‘हमज़ा’ किरदार दर्शकों के बीच चर्चा का मुख्य विषय बन गया है। उनकी इस परफॉर्मेंस को अब तक के करियर की सबसे तीव्र, भावनात्मक और प्रभावशाली एक्टिंग में गिना जा रहा है। आलोचक उनके रोल को “अनमैच्ड”, “फिनेस्ट” और “इलेक्ट्रिफाइंग” जैसे शब्दों से सराह रहे हैं।फिल्म की भव्यता, एक्शन सीक्वेंस और इमोशनल डीपथ ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। सिनेमाघरों से निकल रहे दर्शक रणवीर की ऊर्जा और कमांडिंग स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे। ‘हमज़ा’ का किरदार उनके लिए “विसल-वॉर्थी” और “गूजबंप्स पैदा करने वाला” साबित हुआ है।हर शो के साथ धुरंधर की पॉपुलैरिटी तेज़ी से बढ़ रही है और ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि वीकेंड तक फिल्म ₹90 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। रणवीर सिंह की स्टार पावर और दर्शकों के फेनोमेनल वर्ड ऑफ माउथ ने इसे एक अनस्टॉपेबल बॉक्स ऑफिस वेव में बदल दिया है।

अन्य समाचार