मुख्यपृष्ठखेलठुकराया फैन का ऑफर

ठुकराया फैन का ऑफर

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ‘हिट मैन’ रोहित शर्मा ने भले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन वो आज भी टीम इंडिया के लिए वनडे मैच खेलते हैं। ऐसे में क्रिकेट के मैदान पर कम ही नजर आनेवाले ‘हिट मैन’ रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जहां ‘हिट मैन’ से एक पैâन वड़ापाव खाने के लिए पूछ रहा है। दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले अभ्यास के लिए तैयार हो रहे थे। तभी एक पैâन ने मराठी में उनसे पूछा, ‘रोहित भैया, वड़ापाव चाहिए क्या?’ रोहित ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर मना कर दिया। यह पहली बार नहीं है, जब रोहित ने किसी फैन के वड़ापाव ऑफर को ठुकराया हो, ऐसा पहले भी हो चुका है। बता दें कि रोहित ने पिछले साल कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए और टीम इंडिया को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही रोहित जहां पहली बार अपने करियर में आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज बने, वहीं भारत के लिए वनडे में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी वो बने।

अन्य समाचार