सीमा श्रीवास्तव
मशहूर गायिका के कॉन्सर्ट की सारी तैयारियां हो चुकी थीं। सभी टिकट बिक चुके थे। वह खुद स्टेज पर तैयार होकर अपने प्रस्तुति के समय का इंतजार कर रही थीं कि तभी अचानक आंधी चलने लगी। देखते ही देखते तूफान आ गया और उनका पूरा कॉन्सर्ट रद्द करना पड़ गया।
जी हां, आंधी-तूफान के कारण आखिरी मिनट में रीटा ओरा का कॉन्सर्ट रद्द हो गया। ३५ वर्षीय गायिका को स्पेन के गोजो महोत्सव में प्रस्तुति देनी थी, लेकिन तूफान के कारण उनके लिए मंच पर उतरना असंभव हो गया।
उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पैंâस को लगातार हालात की जानकारी दी। निर्धारित समय से ठीक आधा घंटा पहले रीटा ने भारी बारिश का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘स्टेज का समय ७:१५ बजे है। मुझसे कहा जा रहा है कि जब तक यह ओलावृष्टि नहीं गुजर जाती, तब तक सब कुछ रुका रहेगा। ‘इसके बाद उन्होंने मंच के पीछे से वैâमरे की ओर देखते हुए कहा, ‘तूफान अभी भी जारी है। गोजो महोत्सव मेरे बस में नहीं है। मुझे बताया जा रहा है कि यह रेड जोन है और बिजली गिर रही है। कुछ मिनट पहले तक यहां धूप थी, इसलिए यह सब बेहद अजीब लग रहा है। जैसे ही मुझे कुछ और जानकारी मिलेगी, मैं आप सभी को अपडेट करती रहूंगी।’ इसके बाद उन्होंने मूसलाधार बारिश का एक और वीडियो साझा किया और अपने फॉलोअर्स से कहा, ‘अगर यह मेरे हाथ में होता, तो मैं जरूर प्रस्तुति देती। गोजो, मुझे माफ कर दीजिए। मुझे आप सभी से माफी मांगनी है। इसमें मेरी कोई गलती नहीं है। मैं यहां बैकस्टेज पर पूरी तरह तैयार हूं और आप सभी से बहुत प्यार करती हूं।’
बन्नी बनी चकरघिन्नी
बन्नी एक्सो कौन हैं? बन्नी एक अमेरिकी मॉडल, अभिनेत्री, पॉडकास्ट होस्ट और यूट्यूबर हैं। वह अपने यूट्यूब शो ‘डंब ब्लॉन्ड पॉडकास्ट’ के कारण अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में वह फिर चर्चा में हैं, क्योंकि उन्होंने अपने पति और अमेरिकी रैपर जेली रोल से तलाक के बाद के दौर का दर्द बयां किया। उनकी कहानी सुनकर हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने बताया कि तलाक के बाद वह पूरी तरह टूट गई थीं और चकरघिन्नी-सी बनकर रह गई थीं। उन्हें कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। बन्नी ने बताया कि तलाक के बाद उन्होंने खाना-पीना लगभग छोड़ दिया था, जिससे उनका वजन २० पाउंड कम हो गया। उनकी हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
हाल ही में ‘डंब ब्लॉन्ड पॉडकास्ट’ के एक नए एपिसोड में उन्होंने खुलकर बताया कि जब कंट्री म्यूजिक स्टार जेली रोल ने लगभग १० साल की शादी के बाद मई में तलाक के लिए अर्जी दी, तो वह किस कदर टूट गई थीं। यह खुलासा उस घटना के बाद सामने आया, जब ४ जुलाई को उन्हें नैशविले के जेलीज बार में ‘वैâलाबास कॉन्फिडेंशियल’ के २४ वर्षीय स्टार डायलन वुल्फ के साथ अंतरंग होते और किस करते हुए देखा गया था। बन्नी का कहना है कि भले ही लोग उनके इस किस की आलोचना करें और यह समझें कि वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं, लेकिन इंटरनेट पर दिखने वाली तस्वीर पूरी सच्चाई नहीं होती। उन्होंने कहा, ‘उस दौरान किसी ने यह क्यों नहीं देखा कि मेरा वजन २० पाउंड कम हो गया था? मैं न खाना खा रही थी और न ही ठीक से पानी पी रही थी। मेरी हालत इतनी खराब हो गई थी कि मेरे दोस्तों को मुझे आईवी लगवानी पड़ी।’
