हर औरत की ख्वाहिश होती है कि अपने जीवन में वो मां जरूर बने, लेकिन कई बार चाहत के बावजूद वो मां नहीं बन पाती। खैर, अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से करनेवाली रिया चक्रवर्ती आज भले ही किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा न हों, लेकिन हक हालिया बातचीत में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा करते हुए बताया कि वो अपना एग प्रâीज करवा रही हैं और इसके लिए उन्होंने गायनोलॉजिस्ट से भी कंसल्ट कर लिया है। अपने पैंâस के साथ जुड़ी रहनेवाली रिया भले ही अभी तक कुंवारी हों, लेकिन वो मां बनने को लेकर काफी सीरियस हैं। बातचीत में रिया ने कहा, ‘मैं ३३ साल की हूं और हाल ही में एग प्रâीजिंग के लिए एक गायनेकोलॉजिस्ट के पास गई थी। मैं ऐसा करने के बारे में सोच रही हूं। यह बहुत अजीब स्थिति है। आपकी बॉडी क्लॉक आपको बता रही है कि आपको बच्चे पैदा करने चाहिए, लेकिन आपका दिमाग कह रहा है कि आपका एक बच्चा है, आपका ब्रांड है, आपका व्यवसाय है और आपको उस बच्चे का पालन-पोषण करना है।’
