मुख्यपृष्ठखेलशैलेश बने ‘गोल्डन बॉय’

शैलेश बने ‘गोल्डन बॉय’

नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप २०२५ में बिहार के शैलेश कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद टी६३/४२ श्रेणी में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने १.९१ मीटर की छलांग लगाकर नया चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाया और यह भारत का इस टूर्नामेंट में पहला पदक भी था। शैलेश ने इससे पहले फरवरी २०२५ में राष्ट्रीय पैरा ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीता था और २०२४ में पेरिस पैरा ओलंपिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। शैलेश का परिवार एक सीमित संसाधन वाला किसान परिवार है, जिसने उनके सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की। उनकी सफलता से बिहार और पूरे देश को गर्व महसूस हुआ है।

अन्य समाचार