राइटर राहुल मोदी संग अकसर नजर आनेवाली श्रद्धा कपूर ने भले ही राहुल संग अपने रिश्ते को अभी तक ऑफिशियल न किया हो, लेकिन हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फैन द्वारा पूछे गए सवाल का ऐसा उत्तर दिया जिसे पढ़ने के बाद उनके चाहनेवाले खुशी से फूले नहीं समा रहे। राहुल संग कभी एयरपोर्ट तो कभी अपने हाथों से उन्हें गोलगप्पा खिलानेवाली श्रद्धा वैसे तो ३८ की हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक कुंवारी हैं। राहुल संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी रहनेवाली श्रद्धा को लेकर लोगों के मन में सवाल था कि आखिर श्रद्धा राहुल की दुल्हनिया कब बनेंगी। खैर, श्रद्धा ने जूलरी ब्रांड पल्मोनास को प्रमोट करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया था, जिसे देखने के बाद एक पैâन ने उनसे सवाल करते हुए पूछा, ‘शादी कब करोगे, श्रद्धा कपूर जी।’ फैन के इस सवाल पर श्रद्धा ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा, ‘मैं करूंगी, शादी करूंगी।’
