बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर अक्सर अपने मजेदार अंदाज के लिए चर्चा में रहते हैं। इस बार एशिया कप के फाइनल मैच के दौरान एक मजेदार घटना हुई जब पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने गलती से अभिषेक शर्मा की जगह अभिषेक बच्चन का नाम ले लिया। शोएब अख्तर कहते हैं कि अगर पाकिस्तान अभिषेक बच्चन को जल्दी आउट कर देता है तो मिडिल ऑर्डर का क्या होगा। जैसे ही उन्होंने यह कहा, पैनल ने तुरंत उन्हें सही किया। इस वीडियो को अभिषेक बच्चन ने खुद शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि ‘सर, पूरे सम्मान के साथ… मुझे नहीं लगता कि वे ऐसा कर भी पाएंगे! और मैं तो क्रिकेट खेलने में भी अच्छा नहीं हूं।’ उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और पैंâस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
