मुख्यपृष्ठनए समाचारसपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जूता पॉलिश कर मनाया बेरोजगारी...

सपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जूता पॉलिश कर मनाया बेरोजगारी दिवस!

मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार के जनविरोधी नीतियों का जम कर अकेले प्रतिपक्ष के रूप में हाजिर रहती है। 69000 बेसिक शिक्षकों का मामला हो, प्रतियोगी परीक्षा के पर्चे लीक होने का विषय या किसानों को यूरिया के बदले लाठी मिलने का मुद्दा हो नम कर लड़ती रही। इस क्रम में बुधवार 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया।

सपा कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज स्थित विधायक निवास पर जूता पालिश करके विरोध जताया। ‘नो मोर बीजेपी’ का नारा लगाया। समाजवादी पार्टी के सदस्य जय सिंह यादव ने कहा कि भाजपा को जुमले वाली पार्टी है।” अभी तक केवल शिगूफा पोलटिक्स पर चल रही है। पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर चलाते हैं, जब पानी रोकते हैं तब कहते हैं कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा। लेकिन मुनाफा के लिए देश की इज्जत दांव पर लगाने में संकोच नहीं करती। केन्द्र की भाजपा सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिये कि किसके दबाव में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलने की अनुमति दी गयी। 26 परिवार उजड़ गये उनके प्रति आपकी यही संवेदना है कि उन्हीं के साथ क्रिकेट खेल कर शहीदों का अपमान कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान से क्रिकेट खेलना निंदनीय है। बीसीईसीई व जय शाह को माला माल करने वाले एक बार देश के नौजवानों की चिंता करें। समाजवादी पार्टी ऐसे दोहरे मापदंड की निंदा करती है।

अन्य समाचार