बस कर पगली…!

बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म ‘धुरंधर’ से डेब्यू करनेवाली सारा अर्जुन ने हाल ही में अभिनेता रणवीर सिंह के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए न केवल रणवीर का शुक्रिया अदा किया, बल्कि उनकी तारीफ में खूब कसीदे पढ़ती नजर आईं। वायरल हो रही पोस्ट में सारा ने रणवीर की तारीफ करते हुए लिखा, ‘कहते हैं एक सच्चा एक्टर लगभग सुपर ह्यूमन होता है। आप बिल्कुल वैसे ही हैं। जहां दुनिया आपकी काबिलियत देखती है, वहीं मुझे हर दिन आपकी दरियादिली देखने का मौका मिला। आपने ईमानदारी से लीड किया।’ रणवीर को फरिश्ता बताते हुए सारा ने आगे लिखा, ‘आपके बारे में सबसे खूबसूरत बात यह है कि आप हर किसी के लिए वह इंसान बनने को तैयार रहते हैं, जो उनका साथ देता है। सबसे मुश्किल दिनों में भी रोशनी लाता है। एक फरिश्ता यही करता है। आपने ऐसा सपोर्ट दिया जो काम से कहीं ज्यादा था। हमेशा आपके लिए प्रार्थना करूंगी।’ वायरल हो रही इस पोस्ट पर जहां तमाम पैंâस अपने-अपने तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं, वहीं रणवीर ने सारा पर प्यार बरसाते हुए लिखा, ‘बस कर पगली रुलाएगी। मजे करो। दुनिया तुम्हारी है। कोई तुम्हें नहीं रोक सकता। तुम पर आशीर्वाद है। जब तुम जीतोगी तो मैं जीतूंगा।’

अन्य समाचार