मुख्यपृष्ठग्लैमर‘मेरी जिंदगी में दखल बंद करो!’.. संजीदा का ट्रोलर्स को करारा जवाब

‘मेरी जिंदगी में दखल बंद करो!’.. संजीदा का ट्रोलर्स को करारा जवाब

इंस्टाग्राम की दुनिया में जहां सितारे लाइक्स और फॉलोअर्स की दौड़ में लगे रहते हैं, वहीं अभिनेत्री संजीदा शेख ने अपना अलग ही रास्ता चुना है। ‘इक्का’ और ‘धमाल ४’ में नजर आने वाली संजीदा सोशल मीडिया पर सक्रिय तो हैं, लेकिन यहां घंटों चिपके रहना उन्हें पसंद नहीं। उनका फंडा साफ है कि मनोरंजन करो, मगर अपनी जिंदगी का सुकून दांव पर मत लगाओ! ट्रोलिंग हो, बॉडी शेमिंग या नकारात्मक टिप्पणियां, संजीदा इन सबको ज्यादा भाव नहीं देतीं। उनका कहना है कि इंटरनेट मीडिया की निगेटिविटी को जितना हो सके, नजरअंदाज करना चाहिए। आखिर हर टिप्पणी का जवाब देना भी कोई जरूरी काम है क्या? संजीदा मां भी हैं, इसलिए उनके पास वक्त की कमी रहती है। सेट पर काम और सहकलाकारों के साथ मस्ती, लेकिन घर पहुंचते ही काम की दुनिया से छुट्टी! इसके बाद बेटी के साथ वक्त बिताना उनकी प्राथमिकता है। यानी सोशल मीडिया अपनी जगह और असली जिंदगी अपनी जगह!

अन्य समाचार