राजेश सरकार / प्रयागराज
यमुनानगर की आईजीयूएम एकेडमी कौंधियारा में नवरात्रि पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। मंगलवार को कार्यक्रम का प्रारंभ नवदुर्गा स्वरूप पर आधारित प्रस्तुति से हुई। दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों से जुड़ी कथाओं पर छात्रों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
डांडिया नृत्य के माध्यम से भी छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक उत्सव की खूबसूरत झलक पेश कर दर्शकों को उत्साह और आनंद से भर दिया। एकेडमी की कॉर्डिनेटर प्रिंसिपल दीक्षा तिवारी सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने कार्यक्रम को दिल जीतने वाला बताया। उन्होंने छात्र छात्रों के प्रयासों की सराहना की। नवरात्रि उत्सव में छात्रों ने अपने नृत्य,गीत और अभिनय के माध्यम से माता दुर्गा के प्रति भक्ति और श्रद्धा का संदेश भी दिया। अभिभावक और शिक्षकों ने उनकी मेहनत और समर्पण की तारीफ की। सभी ने एक स्वर से कहा कि आयोजन के माध्यम से लोक परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों के महत्व को रेखांकित किया गया।
