सामना संवाददाता/सुल्तानपुर
अब सुल्तानपुर की एक होनहार नवोदित फुटबाल खिलाड़ी वैष्णवी ने अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता में दस्तक दे दी है। शहर की एमजीएस काॅलेज की इस होनहार छात्रा का चयन राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिये प्रस्तावित चुनिंदा खिलाड़ियों के चयन शिविर में हो गया है।
बता दें कि गत अक्टूबर माह में गाजीपुर में आयोजित हुई प्रदेश स्तरीय सब जूनियर स्कूली बालिका फुटबाल प्रतियोगिता में वैष्णवी ने मंडलीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। जिसके आधार पर उन्हें राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिये अयोध्या में आयोजित किये जा रहे विशेष शिविर में जगह दी गई है। जिसमें अठारह चुनिंदा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें एमजीएस कालेज की नवीं कक्षा की छात्रा वैष्णवी भी एक है। इस शिविर की समाप्ति पर टीम की घोषणा होगी। सदस्य खिलाड़ियों का कैंप जो कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जायेगी। वैष्णवी पंत स्टेडियम में फुटबॉल कोच आशुतोष गुप्त और विद्यालय में राजेश कुमार कनौजिया की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। सुल्तानपुर के इतिहास में वैष्णवी पहली छात्रा फुटबॉल खिलाड़ी है जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिये कैंप में चयनित हुई है। इस उपलब्धि पर क्षत्रिया समिति व विद्यालय के अध्यक्ष संजय सिंह, प्रबंधक डा.विनोद कुमार सिंह, प्रधानाचार्य महेश कुमार सिंह, जिला खेल अधिकारी राजेश कुमार सोनकर, मुनेंद्र मिश्रा ,दिलीप सिंह, एम एस बेग दीपक सिंह, बुध प्रकाश मुन्ना, धरमेंद्र पांडे, राकेश सिंह, अशोक , फुटबॉल खिलाड़ी युवराज सिंह,मयंक व शैलेश वाजपेई आदि ने बधाई दी है।
