मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिस्विगी ने हेल्थ-कॉन्शस उपभोक्ताओं के लिए ‘लो कैल’ श्रेणी लॉन्च

स्विगी ने हेल्थ-कॉन्शस उपभोक्ताओं के लिए ‘लो कैल’ श्रेणी लॉन्च

मुंबई। भारत के अग्रणी ऑन-डिमांड कंवीनियंस प्लेटफॉर्म स्विगी ने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने वाले उपभोक्ताओं के लिए ‘लो कैल’ श्रेणी लॉन्च की है। स्विगी लिमिटेड (एनएसई: SWIGGY / बीएसई: 544285) द्वारा शुरू की गई यह नई पहल उपभोक्ताओं को पौष्टिक, संतुलित और हल्के भोजन के विकल्प चुनने में मदद करेगी। कंपनी का कहना है कि यह कदम हेल्दी फूड को रोजमर्रा की लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

स्विगी की ‘लो कैल’ श्रेणी फिलहाल बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, पुणे, हैदराबाद और चेन्नई सहित देश के शीर्ष 10 शहरों में उपलब्ध है। इस कैटेगरी में 500 कैलोरी से कम की करीब 2.2 लाख डिश शामिल की गई हैं। इनमें सूप, सलाद, हल्के भारतीय भोजन, ब्रेकफास्ट ऑप्शंस, स्नैक्स, स्टार्टर के साथ-साथ लो-कैलोरी डेज़र्ट और शेक्स भी मौजूद हैं।

यह पेशकश खास तौर पर उन उपभोक्ताओं के लिए डिजाइन की गई है जो हेल्थ-फोकस्ड डाइट फॉलो करते हैं या वजन घटाने की यात्रा पर हैं। स्विगी के मुताबिक, इस सुविधा का उद्देश्य माइंडफुल ईटिंग को आसान और आनंददायक बनाना है, ताकि स्वाद और वैरायटी से समझौता किए बिना स्मार्ट फूड चॉइस की जा सके।

यूज़र्स ‘लो कैल’ सर्च के माध्यम से 0–300, 300–400 और 400–500 कैलोरी के बकेट्स में ऑर्गनाइज़ की गई डिशेज़ आसानी से खोज सकते हैं। इसके अलावा हाई-प्रोटीन लो कैल मील्स, नो-एडेड शुगर आइटम्स, हाई-फाइबर डिशेज़ और नो-फ्राई विकल्प जैसी खास सब-कैटेगरीज़ भी उपलब्ध कराई गई हैं।

इस लॉन्च पर प्रतिक्रिया देते हुए स्विगी के वाइस प्रेसिडेंट— फूड स्ट्रैटेजी, कस्टमर एक्सपीरियंस और न्यू इनिशिएटिव्स— दीपक मालू ने कहा कि ‘लो कैल’ श्रेणी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक उपभोक्ताओं को बेहतर और सोच-समझकर भोजन चुनने का विकल्प देने की कंपनी की प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है।

अन्य समाचार