फराह खान अपने यूट्यूब ब्लॉग्स के लिए काफी चर्चा में रहती हैं। उनके ब्लॉग में कई सेलिब्रिटी अक्सर नजर आते हैं। हाल ही में उनके नए एपिसोड में अभिनेता रोहित सराफ आए, जिसमें उनकी मां भी पहली बार कैमरे के सामने आईं। रोहित ने बताया कि यह उनकी मां का पहला कैमरा एक्सपीरियंस था और वह इसे खास मानते हैं। इसी दौरान फराह के कुक दिलीप ने पूछा कि दीपिका पादुकोण कब शो पर आएंगी। इस पर पहले फराह ने जवाब दिया कि जिस दिन तू गांव जाएगा न उस दिन आएगी। लेकिन इसके बाद दीपिका के आठ घंटे काम करने के मुद्दे पर मजे लेते हुए फराह ने कहा, ‘दीपिका पादुकोण अब सिर्फ ८ घंटे शूट करती हैं, उनको शो पर आने का टाइम नहीं है।’
