मुख्यपृष्ठनए समाचारटीईटी अनिवार्यता पर दिए गए निर्णय के विरुद्ध शिक्षकों का जोरदार विरोध...

टीईटी अनिवार्यता पर दिए गए निर्णय के विरुद्ध शिक्षकों का जोरदार विरोध प्रदर्शन

राजेश सरकार / प्रयागराज

संगम नगरी में मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री
को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
टीईटी अनिवार्यता को लेकर दिए गए निर्णय के विरोध में प्रदर्शन करते हुए शिक्षकों ने एकजुट होकर शक्ति प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय का
घेराव कर अपना जोरदार विरोध जताया। यह विरोध प्रदर्शन संघ के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर पूरे देश के सभी जिला मुख्यालयों पर हुआ। सर्वप्रथम जिले भर से शिक्षक मंगलवार दोपहर बाद जिला परिषद कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं अपने-अपने ब्लॉक के बैनरों के साथ पहुंचे थे।परिसर पूरी तरह खचाखच भरा था। फिर उनका लम्बा काफिला हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के निर्णय के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय परिसर पहुंचा। जहां सुप्रीम कोर्ट के फैसले से उत्पन्न भ्रम की स्थिति को लेकर भाषण के माध्यम से नाराजगी जताई।

अन्य समाचार