एशिया कप २०२५ के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। हालांकि इस जीत के बाद टीम इंडिया का जश्न वैसा नहीं रहा जैसा आमतौर पर देखने को मिलता है। दरअसल, भारतीय खिलाड़ियों ने एशियन क्रिकेट काउंसिल और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया, जिससे ट्रॉफी मंच पर नहीं लाई गई और खिलाड़ी खाली स्टेज पर जश्न मनाने को मजबूर हुए। नकवी की इस हरकत पर बीसीसीआई ने सख्त ऐतराज जताया। इस तनावपूर्ण माहौल में सूर्यकुमार यादव ने टीम का जोश बनाए रखा। उन्होंने रोहित शर्मा की तरह डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर रिक फ्लेयर की स्टाइल में जीत का जश्न मनाया, जो पैंâस को लंबे समय तक याद रहेगा। ट्रॉफी भले ही हाथ में न हो, लेकिन भारतीय टीम ने दिल से जीत का उत्सव मनाया।
